Bhumi Pednekar को हुआ डेंगू, अभिनेत्री ने अस्पताल से तस्वीरें साझा कर बताया हाल

देशभर में इन दिनों डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी इसका शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं।

0
209

न्यूज़लिंक हिंदी। देशभर में इन दिनों डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी इसका शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। भूमि ने बुधवार सुबह इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, एक डेंगू के मच्छर ने मुझे 8 दिन का जबरदस्त टॉर्चर किया, लेकिन आज जब मैं उठी तो मुझे ‘वाऊ’ जैसा फील हुआ और मुझे इस खुशी में एक सेल्फी लेनी पड़ी। भूमि ने फैंस से अपील की कि वो बढ़ते प्रदूषण के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखें।

भूमि ने की लोगों से सावधान रहने की अपील
भूमि ने अपने इस पोस्ट में अपने फैंस से डेंगू से सावधान रहने की अपील भी की है। उन्होंने लिखा है, दोस्तों सावधान रहें, क्योंकि पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन रहे है। इस समय मच्छर भगाने वाली दवाएं बहुत जरूरी हैं और अपनी इम्यूनिटी का भी पूरा ख्याल रखें। मेरे जानने वाले बहुत से लोगों को हाल ही में डेंगू हुआ है। एक इनविजिबल वायरस ने हालत खराब कर दी है।

ये भी पढ़े: Kanpur: MLA Irfan Solanki के खिलाफ गवाही देने वाले पर हमला, आरोपी बोले-जान से मार देंगे

डॉक्टरों को कहा धन्यवाद
भूमि पेडनेकर ने अपनी इस पोस्ट में डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी अच्छी देखभाल करने के लिए धन्यवाद कहा है। भूमि पेडनेकर ने लिखा, ‘एक बार फिर डेंगू वायरस ने हालत खराब कर दी। मैं सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए धन्यवाद करती हूं। नर्सिंग, रसोई और सफाई कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो बहुत दयालु और मददगार रहे।’ अभिनेत्री ने आगे अपनी मां को भी धन्यवाद कहा है। भूमि पेडनेकर की इस पोस्ट के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: कनाडा को बड़ी रहत, 2 महीने की रोक के बाद नागरिकों के लिए भारत ने शुरू की वीजा सर्विस

इस फिल्म में आएंगी नजर
भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार ‘द लेडी किलर’ में नजर आई थी। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अजय बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को तीन नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। इससे पहले, भूमि करण बुलानी की ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में नजर आई थीं। अभिनेत्री आगामी फिल्म ‘भक्त’ में दिखेंगी, जो गौरी खान द्वारा निर्मित है। इसके अलावा भूमि पेडनेकर ‘मेरी पत्नी’ के रीमेक में नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here