न्यूज़लिंक हिंदी। AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर अकबरुद्दीन ओवैसी अपने बयान की वजह से चर्चाओं में हैं। AIMIM नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पुलिसकर्मी को धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
#WATCH | Telangana: AIMIM leader Akbaruddin Owaisi threatened a police inspector who was on duty and asked him to leave the spot while he was addressing a campaign in Lalitabagh, Hyderabad yesterday. The police inspector asked him to conclude the meeting on time as per the Model… pic.twitter.com/rf2tJAOk3b
— ANI (@ANI) November 22, 2023
अकबरुद्दीन ओवैसी ने पुलिसकर्मी को धमकाया
दरअसल, AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। ऑल इंडिया मजिलस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता अकबरुद्दीन औवेसी ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए कहने पर एक पुलिस निरीक्षक को खुलेआम धमकी दी। उन्होंने अधिकारी से बड़े ही बदसलूकी से कहा कि मेरे पास मेरी घड़ी है, चलिए यहां से जाइए। साथ ही यह भी संकेत दिया कि वे अगर नहीं गए तो उनके एक इशारे पर समर्थक उन्हें वहां से दौड़ाने के लिए काफी हैं।
ये भी पढ़े : Bhumi Pednekar को हुआ डेंगू, अभिनेत्री ने अस्पताल से तस्वीरें साझा कर बताया हाल
जनसभा समय से खत्म…
अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद के ललिताबाग में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान, संतोषनगर के एक पुलिस निरिक्षक मौके पर पहुंचे और नेताओं से बैठक को समय पर समाप्त करने के लिए कहा। इस पर एआईएमआईएम नेता गुस्से से आग बबूला हो गए और अधिकारी को खुलेआम धमकी दे दी।
ये भी पढ़े : कनाडा को बड़ी रहत, 2 महीने की रोक के बाद नागरिकों के लिए भारत ने शुरू की वीजा सर्विस
पांच मिनट अभी बचे हैं
उन्होंने कहा, ‘क्या आपको लगता है कि चाकू और गोलियों का सामने करने के बाद मैं कमजोर हो गया हूं। मुझमें अभी भी बहुत हिम्मत है। पांच मिनट अभी बचे हैं और मैं पांच मिनट बोलूंगा। कोई माय का लाल पैदा नहीं हुआ है, जिसमें मुझे रोकने की हिम्मत हो।’उन्होंने लोगों से पूछते हुए कहा, ‘सही बोला ना? अगर में इशारा दे दूं तो आपको यहां से भागना पड़ेगा क्या हम उन्हें दौड़ाएं? मैं आपसे यही कह रहा हूं कि हमें कमजोर करने के लिए यह लोग इसी तरह आते हैं।’
#WATCH | Hyderabad, Telangana: AIMIM leader Asaduddin Owaisi says, "If the time was 10:01 pm, you have all the right to stop us. When five minutes were left why did he come to the podium?… The law is permitting and you tell us to stop it five minutes before?… One could react… https://t.co/a1dXrLZlHJ pic.twitter.com/ecjs3ZDoG4
— ANI (@ANI) November 22, 2023
इतनी है संपत्ति
अकबरुद्दीन औवेसी अपनी पार्टी के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। वह चंद्रयानगुट्टा से चुनाव लड़ रहे हैं। ताजा हलफनामें के अनुसार, एआईएमआईएम नेता के पास 4.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 4.95 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, ओवैसी के खिलाफ अलग-अलग थानों में चार एफआईआर दर्ज हैं।

