BHEL Recruitment: ट्रेड अपरेंटिस पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन

पंजीकरण 17 नवंबर 2023 से जारी भी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01 दिसंबर 2023 तक

0
373

न्यूजलिंक हिंदी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड त्रिची ने 680 स्नातक, तकनीशियन और ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्तियां निकाली है, जिसके लिए पंजीकरण 17 नवंबर 2023 से जारी भी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01 दिसंबर 2023 तक

आयु सीमा
बीएचईएल त्रिची में विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : भारतीय राजदूत ने निज्जर की हत्या मामले में कनाडा से कहा- ‘बिना जांच के भारत को दोषी ठहरा दिया

रिक्तियों का विवरण
बीएचईएल त्रिची में अपरेंटिस के 680 पदों पर भर्ती की जानी है। ट्रेडवाइड रिक्तियों का विवरण आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस 179 पद
  • तकनीशियन अपरेंटिस 103 पद
  • ट्रेड अपरेंटिस 398 पद

वेतन

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9,000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा।
  • तकनीशियन अपरेंटिस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 8,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।
  • ट्रेड अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7,700 से 8,050 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here