Rajsthan News : धौलपुर के बाड़ी में फायरिंग, सीकर में दो गुटों में झड़प-पुलिसकर्मी समेत 3 घायल

0
283

न्यूज़लिंक हिंदी। धौलपुर के बाड़ी में फायरिंग, सीकर के फतेहपुर में पथराव, कॉन्स्टेबल समेत 3 घायल बूथ एजेंट और एक वोटर की मौत,राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के अनुसार दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में 55.63 फीसदी मतदान हुआ है। शहरों से लेकर गांवों के बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।

छिटपुट विवाद को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। धौलपुर,

राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव की 199 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रत्‍याशी की मौत हो जाने के कारण करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्‍थगित हो गया है। विधानसभा की 199 सीटों पर 1,863 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्‍मत का फैसला पांच करोड़ 25 लाख 38 हजार 105 मतदाता करेंगे। चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सचिन पायलट, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमारी समेत कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है।

रजस्‍थान में विधानभा की 199 सीटों पर मतदान जारी है। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है। धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा स्थित रजई कला गांव में फायरिंग होने की जानकारी मिली है। सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर पत्‍थर बरसाए। इस पथराव में एक कॉन्स्टेबल समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर सुरक्षाबल तैनात है।

पूरे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बहुत ही उत्साह है। लोग खुशी से वोट कर रहे हैं। कांग्रेस ने जिस तरह का काम किया है और पार्टी ने जो गारंटी दी है, उससे भारी उत्साह है। कोविड के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गये प्रबंधन से लोगों में सरकार के प्रति सकारात्मक सोच बनी हुई है।

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। जनता देख रही है कि भाजपा में आपस में ही अनबन है। भाजपा में नेतृत्व की कोई स्पष्टता नहीं है। मुझे लगता है कि लोग इतिहास रचेंगे और राजस्थान में कांग्रेस सरकार दोबारा से बनेगी।

आगे ये भी पढ़ें, Ranchi News: ASI ने 12 साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी, रांची पुलिस ने ऐसे खोली पोल

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here