राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर तीन बजे तक 55.63 फीसदी हुआ मतदान

आज यानी 25 नवंबर, शनिवार को राजस्थान (Rajasthan Election) की 200 में से 199 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। राजस्थान के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी।

0
280

न्यूज़लिंक हिंदी। आज यानी 25 नवंबर, शनिवार को राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। राजस्थान के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। इस मतदान के लिए कुल 51,890 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, चुनाव में 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता 1862 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े : Tunnel Rescue: रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी ऑगर मशीन टूटी, सुरंग में ही गुजरेंगे मजदूरों के कुछ दिन, सीएम ने बताई अब आगे की तैयारी

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कुल 26,393 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग होगी। इन मतदान केंद्रों की निगरानी जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। वोटिंग के लिए 65,277 बैलेट यूनिट, 62,372 कंट्रोल यूनिट और 67,580 वीवीपैट मशीनों (रिजर्व सहित) का इस्तेमाल होगा। वहीं, विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए 6,287 ‘माइक्रो आब्जर्वर’ और 6247 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

दोपहर 3 बजे तक 55.63 फीसदी मतदान
राजस्थान में दोपहर 3 बजे तक 55.63 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी जयपुर में 55.75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

जोधपुर शहर में दोपहर 3 बजे तक 49.34% वोटिंग
जोधपुर शहर में दोपहर तीन बजे तक 49.34% मतदान दर्ज किया गया है। इसके अलावा सरदारपुरा में 50.74%, लूणी में 52.55%, बिलाड़ा में 51.14%, सूरसागर में 51.73%, ओसियां में 54.89%, लोहावट में 55.91%, शेरगढ़ में 57.87%, भोपालगढ़ में 48.79% और फलोदी में 50.74% मतदान हुआ है।

ये भी पढ़े : NAAC ग्रेंडिंग में CSJMU को मिला A++, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल, की आतिशबाजी

उदयपुर में दोपहर 3 बजे तक 53.28 प्रतिशत मतदान
राजस्थान के उदयपुर जिले में दोपहर 3 बजे तक 53.28 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा टोंक में 56.83 प्रतिशत, मालपुरा में 59.07 प्रतिशत, निवाई में 54.32 प्रतिशत और देवली उनियारा विधानसभा सीट पर 58.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here