न्यूज़लिंक हिंदी। पुलिस ने बताया कि कानपुर निवासी मनोज शाम करीब सात बजे उनके घर पहुंचा और घर में पहुंचने के बाद अंदर से शटर को बंद कर दिया।
इसके बाद देवी प्रसाद, उनकी पत्नी पार्वती देवी, शिंपा व इस्पा को तलवार से काट डाला। बहू के अनुसार उनकी ननद शिंपा की शादी अभी तय हुई है। युवक उनकी ननद से विवाह करने का दबाव बना रहा था।
शहर के गल्ला मंडी रोड स्थित एक कॉलोनी में बुधवार की शाम रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर में घुसकर एक युवक ने पूरे परिवार पर तलवार से हमला बोल दिया। युवक ने घर में घुसते ही अंदर से चैनल गेट बंद कर लॉक कर दिया। इसके बाद तलवार से पिता, माता व उनकी दोनों बेटियों को काट डाला। इसमें माता-पिता व एक बेटी की मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गल्लामंडी रोड के बगल शिवनगर कॉलोनी में बुधवार की शाम दिल दहलाने वाली घटना हुई। यहां रहने वाले रेलवे के सेवनिवृत्त कर्मचारी देवी प्रसाद (67), देवी प्रसाद की पत्नी पार्वती देवी (65), देवी प्रसाद की बड़ी बेटी शिंपा (25) व छोटी बेटी इस्पा (22) अपने घर में थे।
शाम तकरीबन साढ़े छह बजे एक युवक उनके घर पहुंचा और अंदर से चैनल गेट बंद कर लिया। इसके बाद देवी प्रसाद, उनकी पत्नी पार्वती देवी, शिंपा व इस्पा को तलवार से काट डाला। इसमें देवी प्रसाद, उनकी पत्नी पार्वती व शिंपा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवी प्रसाद की छोटी बेटी इस्पा गंभीर रूप से घायल हो गई।
मोबाइल सीडीआर से पुलिस खोलेगी तिहरा हत्याकांड, मर्डर में युवक के अन्य साथियों भी जताई जा रही आशंका
शिवनगर कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार में तिहरे हत्याकांड का कारण पता करने के लिए पुलिस ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी की बेटी के मोबाइल का सीडीआर खंगालना शुरू कर दिया है। शिंपा के मोबाइल पर आने वाली सभी कॉल को चेक किया जा रहा है। शहर के गल्लामंडी रोड के रहने वाले सेवानिवृत्त रेलकर्मी देवी प्रसाद, पत्नी पार्वती देवी बड़ी बेटी शिंपा, छोटी बेटी इस्पा की बुधवार की देर शाम उनके घर में घुसे एक युवक ने तलवार से काट डाला था।
इस हमले में देवी प्रसाद उनकी पत्नी पार्वती देवी व बड़ी बेटी शिंपा की मौत हो गई था जबकि इस्पा की हालत नाजुक है। वारदात के बाद डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, एसपी संतोष कुमार मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्याकांड गुत्थी सुलझाने के लिए अलग-अलग पांच टीमें लगाई हैं। पुलिस शिंपा के मोबाइल के सीडीआर को खंगाल रही है। पुलिस हत्यारे के प्लानिंग को लेकर भी कई विन्दुओं पर जांच कर रही है।

