न्यूजलिंक हिंदी। वेस्ट बैंक से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में दो इजराइली जासूसों को पकड़ा गया है। वे यहां शरणार्थी कैंप में रह रहे थे। लोगों ने शनिवार को उनकी पहचान की और भीड़ ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। वे दोनों कथित रूप से फिलिस्तीनी नागरिक ही थी। इसके बाद उनके शवों को गलियों में घसीटा और फिर खून से सने शवों को लात मारी और बिजली के खंभों से लटका दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर शेयर किया जा रहा है।
Last night, Hamas terrorists executed two Palestinians in the West Bank on suspicion of cooperating with Israel.
They hung their bodies on an electric pole and a Palestinian mob abused the bodies, filmed themselves and then uploaded the footage to social media.
Barbaric. pic.twitter.com/UEPGk12Ggv
— Israel ישראל 🇮🇱 (@Israel) November 25, 2023
बता दे की एक स्थानीय आतंकवादी समूह ने दो फिलिस्तीनियों पर 6 नवंबर को तुलकेरेम शरणार्थी शिविर में इजरायली सुरक्षा बलों की मदद करने का आरोप लगाया था। एक फिलिस्तीनी सुरक्षा अधिकारी के अनुसार शरणार्थी शिविर में छापे में तीन प्रमुख आतंकवादी मारे गए थे। मृतकों की पहचान 31 साल के हमजा मुबारक और 29 साल के आजम जुआबरा के रूप में की गई है।
ये भी पढ़े : ओडिशा में दिल दहला देने वाली घटना, शादीशुदा शख्स ने की गर्लफ्रैंड की हत्या, शव के किए 31 टुकड़े
शवों को सड़क पर घसीटा फिर बिजली के पोल से टांगा
दोनों की हत्या की गई, शवों को सड़क पर घसीटा गया फिर उनके गले में फंदा डालकर फांसी की शक्ल में बिजली के पोल से टांग दिया गया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इनमें भीड़ को गालियां देते हुए सुना जा सकता है। एक फुटेज में दोनों द्वारा इजराइली सेना के लिए काम करने की बात “कबूल” किए जाने का दावा किया गया है।
दोनो ओर से रिहा किए गए बंधक
ये ताजा घटना उस वक्त सामने आई जब इजरायल हो हमास को लेकर 4 दिनों तक सीजफायर को लेकर समझौते पर सहमती बनी है। वहीं, इस समझौते के तहत इजरायल ने अब तक 39 फिलिस्तीनियों को रिहा किया है। उधर हमास ने अब तक 25 लोगों को रिहा किया है। इसमें 12 नागरिक थाइलैंड से हैं। इस समझौते के तहत इजरायल फिलिस्तीन के 150 नागरिकों को रिहा करने के लिए तैयार हुआ है। ये नागरिक जंग के दौरान वेस्ट बैंक और उत्तरी गाजा से कैद में लिए गए थे। वहीं, हमास इजरायल के 240 बंधकों में 50 बंधकों की रिहाई के लिए सहमत हुआ है। इन बंधकों में कई उम्र दराज लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़े : UP Jobs: यूपी में अब बिना नेट और पीएचडी के बन सकेंगे प्रोफेसर, बस होनी चाहिए ये योग्यता, देखें जानकारी
लगभग 50 दिनों से चल रहा युद्ध
7 अक्टूबर को हमास के इजरायल पर अचानक हमले से इस जंग की शुरुआत हुई। पहले दिन हमास के हमले से 1400 इजरायली नागरीक मारे गए और 240 नागरिक हमास द्वारा बंधक बना लिए गए। जिसके बाद इजरायल ने गाजा पर हमास को टार्गेट करते हुए ताबड़तोड़ हमले किए। इजारयल के इन हमलों में अब तक करीब 14,000 नागरिकों की जान चली गई। जिसमें अधिकतर बच्चें और महिलाएं शामिल है।

