Kanpur News :अब जवानों के हाथों में होगी स्वदेशी सीक्यूबी कार्बाइन, होगा अब सफल परीक्षण

0
232

न्यूज़लिंक हिंदी। अब दुश्मन से नजदीकी लड़ाई में सबसे ज्यादा कारगर हथियार साबित हुआ क्लोज क्वार्टर बैटल (सीक्यूबी) कार्बाइन लघु शस्त्र जो कि निर्माणी (एसएएफ) में बनकर तैयार है।

कार्बाइन का माइनस 20 और 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सफल परीक्षण हो चुका है। सीक्यूबी कार्बाइन जल्द ही सेना, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड, अर्द्ध सैनिक बलों के विशेष दस्तों के साथ कई राज्य की पुलिस के कमांडो के हाथों में होगी।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की रक्षा प्रदर्शनियों में सैन्य अफसरों को ये कार्बाइन बहुत पसंद आई है। अब ये स्वदेशी हथियार खरीदने के लिए बहुत तेजी से आर्डर प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई पीढ़ी की सीक्यूबी कार्बाइन जैसा आधुनिक हथियार अभी तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित यूरोपीय देशों की सेनाओं के पास है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here