VEDIO : शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, अभिनेता बोले- ‘मैंन सुना है मैतेई प्रेम विवाह में…’

एक्टर रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने लिन लैशराम के साथ इंफाल में शादी की। रणदीप हुड्डा मणिपुरी दूल्हा बने थे और उन्होंने सफेद-धोती कुर्ते के साथ एक खास किस्म की पगड़ी पहनी थी।

0
369

न्यूज़लिंक हिंदी। एक्टर रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने लिन लैशराम के साथ इंफाल में शादी की। रणदीप हुड्डा मणिपुरी दूल्हा बने थे और उन्होंने सफेद-धोती कुर्ते के साथ एक खास किस्म की पगड़ी पहनी थी। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी का वीडियो सामने आया है, जो बेहद प्यारा है। वीडियो में लिन लैशराम और रणदीप एक-दूसरे को जयमाला पहनाते नजर आ रहे हैं।

रणदीप हुड्डा को सता रहा इस बात का डर
वहीं इस दौरान एएनआई से बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने बताया कि, ” मुझे इसे लेकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है. दुल्हन की परंपराओं के साथ शादी करना काफी सम्मानजनक है. हालांकि मैंने सुना है कि मैतई लव मैरिज में दूल्हे को काफी देर तक बैठकर इंतजार करना पड़ता है.लेकिन मैं इस सब के लिए बहुत एक्साइटि हूं.” रणदीप ने आगे कहा कि, “मैं सेरेमनी और परंपरागत रस्मोरिवाज को काफी एंजॉय भी कर रहा हूं. मेरे लिए ये अपने पार्टनर के कल्चर का अनुभव करने का एक मौका भी है और मैं इसलिए यहां पर हूं….” रणदीप ने ये भी कहा कि, “मुझे उम्मीद है कि मैं शादी की रिवाजों में कोई गलती नहीं करूंगा. उम्मीद करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा..”

शादी में सफेद कुर्ता-धोती पहने दिखे रणदीप
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी के ये वीडियो ANI ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए हैं। पहले वीडियो में सफेद धोती-कुर्ता पहने हुए रणदीप हुडडा मंडप की तरफ जाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपना लुक सिर पर मैचिंग पगड़ी पहनकर पूरा किया है। रणदीप का ये वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

शादी की रस्मों की तस्वीरें की थीं शेयर
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने इंफाल के Shannapung resort में शादी की। इसमें परिवार के लोगों के अलावा करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। इससे पहले दोनों ने इंफाल के मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया था और फिर शादी की रस्में शुरू हुई थीं। रणदीप हुड्डा ने शादी की रस्मों की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थीं।

मणिपुरी दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत दिखीं लिन
वहीं इसके बाद दोनों की शादी का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें रणदीप और लिन मणिपुरी रीति-रिवाजों से शादी की रस्में अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों शादी के मंडप में बैठे हैं और लिन के परिवार के लोग दोनों को शगुन दे रहे हैं। इस वीडियो में रणदीप के चेहरे पर शादी की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है।

मुंबई में होगा वेडिंग रिसेप्शन
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम पिछले काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, पर उन्होंने रिश्ते को सबसे छुपाकर रखा था। कुछ दिन पहले ही दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। अब शादी के बाद रणदीप और लिन लैशराम मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here