कपिल शर्मा ने इंडिगो एयरलाइन की जमकर लगाई क्लास, पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘बेशर्म’

कपिल शर्मा की कल रात फ्लाइट लेट हो गई, इसके बाद वे आग बबूला हुए और उन्होंने अपने अकाउंट पर इंडिगो एयरलाइंस को टैग करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

0
430

न्यूज़लिंक हिंदी। कॉमेडियन कपिल शर्मा की कल रात फ्लाइट लेट हो गई, इसके बाद वे आग बबूला हुए और उन्होंने अपने अकाउंट पर इंडिगो एयरलाइंस को टैग करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। कपिल ने सोशल मीडिया पर बताया- वे लगभग एक घंटे तक दूसरे पैसेंजर्स के साथ ट्रांजिट बस में फंसे रहे और उन्हें फ्लाइट को लेकर किसी तरह की कोई अपडेट नहीं दी गई। कपिल ने कहा- उन्हें सिर्फ यह बताया गया कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है।

अपने अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कपिल ने लिखा
डियर इंडिगो पहले आपने हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आपकी टीम कह रही है, कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है, क्या? सच में ? हमें रात 8 बजे तक टेक ऑफ करना था और 9:20 बज चुके हैं।

अभी भी कॉकपिट में कोई पायलट नहीं है। क्या आपको लगता है कि ये 180 पैसेंजर्स फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी नहीं #इंडिगो 6ई 5149 #बेशर्म।

 

आगे एक अपडेट में उन्होंने लिखा- अब वे सभी पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतार रहे हैं।और कह रहे हैं, कि हम आपको दूसरे प्लेन में भेज देंगे लेकिन फिर से हमें सिक्योरिटी चेक के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा। इसके बाद कपिल शर्मा ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- लोग आपकी वजह से जूझ रहे हैं और इंडिगो सिर्फ झूठ, झूठ और झूठ बोल रहा है।

व्हील चेयर पर कुछ बूढ़े पैसेंजर्स हैं, जिनकी हेल्थ बहुत अच्छी कंडीशन में नहीं है। आपको शर्म आनी चाहिए।

ये भी पढ़ें :Varanasi News: एक साल तक मां की लाश के साथ रही बेटियां, नहीं किया अंतिम संस्कार, घर के अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here