न्यूज़लिंक हिंदी। सीमा पार की प्रेम कहानियां पिछले कुछ समय से खूब चर्चा में हैं। पहले पाकिस्तान से सीमा हैदर आई तो उसके बाद राजस्थान की अंजू अपने प्रेमी से शादी रचाने के लिए पाकिस्तान चली गई और अब एक बार फिर एक पाकिस्तानी लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए भारत आई है। हालांकि इस लड़की ने पूरे कानूनी तरीके से एंट्री की है। लड़की का नाम जेवरिया खानम है, जो पाकिस्तान की कराची की रहने वाली है। जावेरिया खानम ने अटारी बॉर्डर के जरिए पैदल ही भारत में प्रवेश किया। वहां पर उसके भारतीय मंगेतर समीर खान और उनके परिवार के कुछ लोगों ने ढोल की थाप पर उनका स्वागत किया। समीर खान कोलकाता के रहने वाले हैं। दोनों की शादी अगले साल जनवरी में तय हुई है। और अब जेवरिया बहुत जल्द भारत की बहु बनने जा रही हैं।

वर्ष 2018 में शुरू हुई लव स्टोरी
दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, इस पर समीर खान ने बताया, ‘यह लव स्टोरी मई 2018 में शुरू हुई। उस समय मैं पढ़ाई कर रहा था और बीच में ब्रेक लेकर कोलकाता में अपने घर आया था। मैंने अपनी मां के फोन पर जावेरिया खानम की तस्वीर देखी और उसमें अपनी दिलचस्पी जाहिर की। मैंने अपनी मां से कहा कि मैं जावेरिया से शादी करना चाहता हूं। यह सुनकर मेरी मां खुश हो गई और पाकिस्तान में जावेरिया के परिवार वालों से शादी की बात चलाई। वे भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए।’
ये भी पढ़े : VIDEO : सलमान खान संग CM ममता बनर्जी ने किया डांस, भाईजान को पहली बार देख एक्साइटेड हुए सौरव गांगुली
2 बार खारिज हुआ जावेरिया का वीजा
खान बताते हैं, ‘हम दोनों उसी दौरान शादी करना चाहते थे। लेकिन जावेरिया का वीजा 2 बार खारिज हो गया। इसी बीच कोविड महामारी भी आ गई, जिसकी वजह से लोगों का आवागमन लगभग पूरी तरह बंद हो गया। लेकिन वे हिम्मत नहीं हारे और हालात सुधरते ही फिर से भारत सरकार के सामने वीजा की अर्जी लगाई।’
अगले महीने होगी शादी
समीर खान ने बताया कि जावेरिया को वीजा मिलने की खबर से उनकी मां बहुत खुश है। उनकी शादी अगले महीने जनवरी में होगी, जिसमें अफ्रीका, स्पेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और दूसरे देशों में रहने वाले दोस्त भी शामिल हो सकते हैं।

