न्यूज़लिंक हिंदी। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी समेत दो लोगों की जयपुर में हत्या कर दी गई उनके घर में घुसकर उन्हें गोलियों से अंधाधुंध गोलियां से भून डाला इस घटना के बाद राजपूत समाज में खासा आक्रोश दिखाई दे रहा है। प्रदेश भर के कई राजपूत नेता जयपुर पहुंच चुके हैं और धरना स्थल पर मौजूद है। वही विरोध के रूप में आज राजस्थान बैंड का आवाहन सर्व समाज की ओर से किया गया है वही प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी इस बैंड का समर्थन किया है। प्रदेश भर के अधिकतर जिलों में स्कूल कॉलेज बंद होने की सूचनाएं आ रही है।
Rajasthan | Members of the Rajput community sit in protest against the murder of Sukhdev Singh Gogamedi, national president of Rashtriya Rajput Karni Sena, in Jaipur
The Rajput community outfits supporting Sukhdev Singh Gogamedi have called for a state-wide bandh today pic.twitter.com/T0FTFVJMSm
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 6, 2023
स्कूली छात्रों के परिजनों को बंद का मैसेज देर रात से ही भेजा जा रहा है, यहां तक की कई स्कूलों में शिक्षकों तक को नहीं बुलाया गया है। इस बीच डीजीपी उमेश मिश्रा ने आज प्रदेश भर में जनता से शांति की अपील की है। साथ ही प्रदेश भर में पुलिस की तमाम एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। पूरे प्रदेश भर में अस्सी हजार से भी ज्यादा पुलिसकर्मी आज सड़कों पर ड्यूटी कर रहे हैं। इस बीच देर रात दो आरोपियों के अरेस्ट होने की जानकारी मिल रही है।
वहीं परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया है और मैट्रो मास अस्पताल के बाहर धरना जारी है। इस धरने में देर शाम बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ भी पहुंचे। समाज के लोगों ने शांति पूर्वक आंदोलन शुरू कर दिया है। राजपूत सभा के अध्यक्ष रामसिंह चंदलाई ने बताया कि राजपूत समाज के नेताओं ने मिलकर राजस्थान बंद की घोषणा की है। राजस्थान बंद के ऐलान के बाद जयपुर व्यापार मंडल ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद रखने का भी निर्णय लिया है। साथ ही स्कूली छात्रों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए स्कूल शिक्षा परिवार ने भी बुधवार को बंद के समर्थन में स्कूल बंद रखने की अपील की है।
नए मुख्यमंत्री के लिए कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती
राजस्थान की कानून व्यवस्था पर लगातार 5 साल से बीजेपी सवाल उठाती नजर आ रही थी। अब हाल ही में दिनदहाड़े सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने से एक बार फिर राजस्थान में अफरा-तफरी मची हुई है। प्रदेश में जल्द ही अब नई सरकार का गठान होगा, जिनके लिए कानून व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।
ये भी पढ़े : राजस्थान: MM खान होटल के बाहर विधायक महंत बालमुकुंद ने बवाल करते हुए कहा-“ना खाऊंगा ना खाने दूंगा”
करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष की हत्या के बाद जल रहा है राजस्थान
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में पूरे राजस्थान में आक्रोश है, दौसा में भी बीती रात मेहंदीपुर बालाजी में राजपूत समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने कुछ देर के लिए बाजार में सड़क को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करणी सेवा से जुड़े पदाधिकारी का कहना था कि राज्य की राजधानी में दिनदहाड़े हत्या होना पुलिस और प्रशासन के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। इस दौरान करणी सेना के पदाधिकारी ने शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी नहीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

