Uttar Pradesh: युवक के घर दो दिन से प्रेमिका ने डाल रखा है डेरा, बोली शादी तो तुझसे ही करूंगी

प्रेमिका को घर के अंदर बैठा छोड़ प्रेमी और उसके परिजन घर से फरार हो गए। युवती ने कहा - जब तक शादी नहीं होगी वह घर से नहीं निकलेगी।

0
370

न्यूज़लिंक हिंदी, रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में प्रेमी से शादी के लिए उसके घर पहुंची युवती दो दिन से धरने पर बैठी हुई है। प्रेमी और उसके परिजन युवती को देख घर छोड़कर भाग गए हैं। आस पड़ोस के लोग युवती को समझा बुझाकर घर भेजने की कोशिश में लगे हुए हैं।

अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया गांव का है। रामपुर सिविल लाइन क्षेत्र निवासी युवती मंगलवार को प्रेमी के घर पहुंची और शादी के लिए हंगामा करने लगी।

युवती ने आरोप लगाते हुए कहा
शादी का झांसा देकर प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन अब प्रेमी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। आसपास के लोगों ने युवती को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। प्रेमिका को घर के अंदर बैठा छोड़ प्रेमी और उसके परिजन घर से फरार हो गए। युवती ने कहा – जब तक शादी नहीं होगी वह घर से नहीं निकलेगी।

आपको बता दे की देर रात को पड़ोसियों ने युवती के लिए खाना भिजवाया। दो दिन बीतने के बाद भी युवती घर के अंदर बैठी हुई है। प्रेमी और परिजन घर को वापस नहीं लौटे हैं। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

उधर, स्वार में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। वह घर से गायब मिला तो वह कोतवाली पहुंच गई। जहां उसने प्रेमी से शादी करवाने और शादी न करने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर युवती के परिजन आ गए।

उन्होंने उसे बहुत समझाया लेकिन वह घर जाने को राजी नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया। नगर की एक युवती का कहना है कि मोहल्ले के ही एक युवक से उसका लगभग आठ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकर गया।

मंगलवार की शाम युवती प्रेमी के घर पहुंच गई, लेकिन वह गायब मिला। इसके बाद युवती कोतवाली पहुंची जहां उसने प्रेमी पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। युवती का कहना था कि अगर शादी नहीं होगी तो युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें :मंत्री नंद गोपाल ‘नंदी’ बोले-भारत को विश्वगुरु बनता देखने वाला हर व्यक्ति एनडीए के साथ, गोगामेड़ी की हत्या पर दिया जवाब

पुलिस ने समझाकर युवती को उसके रिश्तेदार के घर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अगर मामला समझौते से नहीं निपटा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here