Bikaner News: श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर ट्रक और बोलेरो में हुई टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन गंभीर रूप से घायल

0
276

न्यूज़लिंक हिंदी। बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में बोलेरो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक में भीषण आग लग गई और ट्रक पूरी तरह से जल गया। ट्रक चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को श्रीडूंगरगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। बोलेरो में सवार सभी लोग बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ जा रहे थे। लखासर टोल नाके के पास सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो टकरा गई और टकराते ही ट्रक में आग लग गई।

ये भी पढ़ें: Kanpur News: शहर में एक और हत्या, तीन दोस्तों ने मिलकर युवक का रेता गला, गिरफ्तार

आमने-सामने की इस भिड़ंत में बोलेरो में सवार पति-पत्नी व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ठकुरियासर निवासी भगवान सिंह, पूजा और ललित के रूप में हुई है। तीनों घायलों को पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। जहां भगवान सिंह और उसकी पत्नी पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ का मार्ग अवरुद्ध हो गया। जानकारी मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here