Delhi News :रेलवे स्टेशन पर बिजनौरी गैंग की दहशत,ट्रेन से उतरते ही यात्रियों को बनाते हैं निशाना

0
310

न्यूज़लिंक हिंदी। रेलवे स्टेशन पर रोज हजारों लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं। एक जगह से दूसरी जगह की दूरिया तय करते हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा गैंग एक्टिव है जो यात्रियों को अपना निशाना बना रहा है। रेलवे स्टेशन पर सामने उनकी नजर यात्रियों पर होती है।

वो रेलवे स्टेशन पर घूम रहे होते हैं। जैसे ही उन्हें पता चलता है कि इस यात्री के पास पैसा या कीमती सामान है वो ऐसा जाल बुनते हैं कि यात्री खुद ब खुद उनके जाल में फंस जाते हैं। बिजनौरी गैंग की दहशत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे कई राज्यों में फैली हुई है। दिल्ली के आनंद विहार रेल टर्मिनल में इस गैंग ने एक यात्री से लूट लिए हैं पूरे 50 लाख रुपये।

28 नवंबर को गाजीपुर का रहने वाला एक बुजुर्ग कपल दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उतरा। पति-पत्नी को चांदनी चौक जूलरी खरीदने जाना था। इनके पास दो बैग थे जिनमें 50 लाख रुपये थे। बस फिर क्या था बिजनौरी गैंग ने इस कपल को फंसाना शुरू किया।

इन दोनों ने आनंद विहार स्टेशन पर उतरकर ऑटो लिया। कुछ दूरी पर जाने के बाद ऑटो वाले ने कहा कि ऑटो खराब हो गया है। इतनी देर में एक दूसरा ऑटो वाला वहां पहुंच गया और इन्हें दूसरे ऑटो में जाने के लिए मजबूर किया जाने लगा।

दूसरे ऑटो में पहले से ही 2 और लोग बैठे थे। बुजुर्ग कपल ने उस ऑटो में बैठने से मना किया तो चारों ऑटो वालों इनके साथ जबरदस्ती करने लगे। इनका सामान दूसरे ऑटो में डाल दिया और फिर वहां से फरार हो गए। बुजुर्ग दंपत्ति के लिए ये किसी सदमे से कम नहीं था। उनका पूरा पैसा लूट लिया गया था। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई तो सामने आया एक बहुत बड़ा जाल। पर्दाफाश हुआ ऐसे खेल का जो रेलवे स्टेशन के आसपास ही खेला जा रहा है।

 जाल बिछाकर लूटते हैं यात्रियों को

पुलिस ने एक टीम बनाई। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि आनंद विहार और दूसरे रेलवे स्टेशन पर बिजनौर का एक गैंग एक्टिव है। जो इस तरह पहले भी कई यात्रियों को लूट चुका है। इनके लोग अलग-अलग तरफ बिखरे हुए होते हैं। कोई ऑटो चलाता है, कोई बस में ट्रेन में सवार होता है, कोई स्टेशन पर घूम रहा होता है।

जिस यात्री के बारे में इन्हें पता चलता है कि उसके पास कीमती सामान है ये उसे अलग-अलग तरह से जाल बिछाकर घेर लेते हैं और फिर सामान लूटकर फरार हो जाते हैं।

पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में छापेमारी के बाद करी  गिरफ्तारी

पुलिस ने इस गैंग के 5-6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में मोहम्मद शहजाद, शाहिद उर्फ कलवा, जमाल उर्फ फागण, अरशद, ललिता प्रसाद और शमीम शामिल हैं। शमीम दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर है जबकि बाकी सारे बिजनौर के हैं।

घटना को अंजाम देने के बाद ये अलग-अलग जगह चले गए थे। दिल्ली पुलिस की टीम ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में छापा मारकर इन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 31 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। ये पहले भी कई ऐसी ही घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here