Parliament: संसद हमले के मास्टरमाइंड के साथ TMC विधायक की फोटो वायरल, भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

संसद में घुसपैठ के बाद से ही घटना का मास्टरमाइंड ललित झा फरार चल रहा था लेकिन बीती रात आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं घटना को लेकर राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग तेज हो गई है।

0
215

न्यूज़लिंक हिंदी। संसद हमले का मास्टरमाइंड ललित झा की फोटो TMC विधायक के साथ वायरल हो रही है। साथ ही इस फोटो को बीजेपी ने शेयर किया है। बता दें कि संसद में घुसपैठ के बाद से ही घटना का मास्टरमाइंड ललित झा फरार चल रहा था लेकिन बीती रात आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं घटना को लेकर राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग तेज हो गई है।

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में जो तस्वीर थी, वो कथित तौर पर संसद हमले के मास्टरमाइंड ललित झा की सेल्फी थी, जिसमें टीएमसी नेता तापस रॉय और कुछ अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सुकांत मजूमदार ने लिखा कि ‘हमारे लोकतंत्र के मंदिर पर हमले के मास्टरमाइंड ललित झा का टीएमसी नेता तापस रॉय के साथ संबंध रहा है….क्या ये सबूत काफी नहीं है इसकी जांच के लिए?’

अमित मालवीय ने भी किया पोस्ट
मामले पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अब तक, पूरे प्रकरण में शामिल लोगों के कांग्रेस, सीपीआई (माओवादी) और अब टीएमसी के साथ संबंध पाए गए हैं.” वहीं टीएमसी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा, “बीजेपी की आंतरिक विफलताओं के कारण संसद की सुरक्षा में सेंध लगी.”

ये भी पढ़ें :मथुरा: धर्म नगरी में गहरा हो रहा मदिरा का दरिया, नवम्बर में बिक गई 100 करोड़ की शराब

बता दें कि प्रताप सिम्हा की तरफ से ही आरोपियों के विजिटर पास का अनुरोध किया गया था। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि ‘भाजपा की आंतरिक असफलताओं की वजह से संसद की सुरक्षा में चूक हुई। अब जब विपक्ष इस मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांग रहा है तो भाजपा के अमित मालवीय जैसे नेता मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here