Women Reservation Bill: 2024 की जनगणना के बाद होगा लागू होगा महिला आरक्षण कानून, वित्त मंत्री ने दी ये बड़ी जानकारी

संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर हस्ताक्षर कर दिया है। अब यह कानून बन गया है| इसके प्रावधानों के अनुसार, 2024 के सेंसस के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

0
224

न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ी बात जानकारी दी है। बीते दिन उन्होंने कहा कि केंद्र 2024 की जनगणना के बाद महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने के लिए कदम उठाएगा।

दक्षिण कन्नड़ जिले के मूडबिदरी में शुक्रवार को रानी अब्बक्का के नाम पर स्मारक डाक टिकट जारी करने के बाद सीतारमण ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक हकीकत बन गया है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर हमेशा यकीन जताया है।

पुर्तगाली शासन के खिलाफ लड़ने वाली उल्लाल की 16वीं सदी की रानी अब्बक्का के साहस और वीरता की सराहना करते हुए सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार ने शाही ताकतों के खिलाफ लड़ने वाले गुमनाम सेनानियों के योगदान को पहचान देने के लिए कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तौर पर सरकार ने 14,500 कहानियों का एक डिजिटल जिला कोष बनाया है जिसमें स्वतंत्रता संघर्ष से जुड़े स्थानों का जिक्र है।

आपको बता दे कि वित्त मंत्री ने ये उम्मीद जतायी कि तटीय कर्नाटक में रानी अब्बक्का के नाम पर एक सैनिक स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने स्मारक डाक टिकट के वास्ते इस्तेमाल किए गए रानी अब्बक्का के चित्र के लिए कलाकार वासुदेव कामत को बधाई दी।

ये भी पढ़ें :Kanpur के ”करौली सरकार” फिर विवादों में, अब Google गोल्डन बाबा ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत, बुलडोजर चलाने की मांग

संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर हस्ताक्षर कर दिया है। अब यह कानून बन गया है| इसके प्रावधानों के अनुसार, 2024 के सेंसस के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। फिर राज्यों की विधानसभाओं और लोकसभा में 33 फीसदी महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here