UP News :शैतान बना बेटा मां की हत्या कर शव को  सूटकेस में भरकर, 900 किलोमीटर दूर शव को ठिकाने लगाने पहुंचा 

0
359

न्यूज़लिंक हिंदी। मां-बाप अपने बच्चों को इसलिए बड़ा करते हैं, ताकि वो उनका बुढ़ापे में सहारा बन सके, लेकिन एक ऐसा मामला नज़र आया है, जिसने हैरान कर दिया है। शैतान बना बेटा अपनी मां की हत्या कर उसके बाद सूटकेस  में भरकर करीब 900 किलोमीटर की ट्रेन से यात्रा कर शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचा।

यहां वह शव को गंगा में प्रवाहित करने वाला ही था कि गश्त कर रही पुलिस ने उसको मोके पर जा कर पकड़ लिया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के संगम क्षेत्र में एक युवक सूटकेस के साथ घूम रहा था। पुलिस को कुछ शक हुआ और पुलिस ने जब उस युवक से सूटकेस में क्या है पूछने पर घबराया तो पुलिस को और शक हुआ।

सूटकेस खोलने पर उसमें महिला का शव मिला।पुलिस के पूछने पर बताया की मेरी माँ हैं, पुलिस ने महिला के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त  दीपक भूकर ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब दारागंज थाने की पुलिस संगम क्षेत्र में गश्त कर रही थी तो उन्हें सूटकेस लिए एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा और पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु बताया, जो बिहार के गोपालगंज का मूल निवासी है।

उन्होंने बताया कि सूटकेस की जांच करने पर एक महिला का शव मिला। इस बारे में सख्ती से पूछताछ करने पर हिमांशु ने बताया कि वह उसकी मां प्रतिमा देवी का शव है।

13 दिसंबर को इस घटना को अंजाम दिया था ,

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हिमांशु हरियाणा के हिसार जिले के आर्य नगर में अपनी मां के साथ रहता था और उसकी मां एक मिल में काम करती थी। उसने मां से पांच हजार रुपये मांगे थे, लेकिन पैसे नहीं देने पर उसने 13 दिसंबर को अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी।

हिमांशु उसी दिन शाम को शव को सूटकेस में भरकर ट्रेन से प्रयागराज आ गया और संगम क्षेत्र में शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था। मामले में भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here