न्यूज़लिंक हिंदी। बिजनौर में प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें 6 लड़के एक युवक और युवती के साथ गाली-गलौच और मारपीट करते दिख रहे हैं। प्रेमी ने जब विरोध किया तो उसे गन्ने से जमकर मारा। लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए। लड़की और लड़के को कान पकड़वाकर उठक-बैठक कराई। इस दौरान लड़की को भी गन्ने से पिटा।

जिले में प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें कई लड़के प्रेमी युगल के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। प्रेमी जोड़े ने जब विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए दोनों को गन्ने से पीटा और फिर काफी देर तक कान पकड़वाकर उठक बैठक लगवाई। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया जो वायरल हो गया है।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नजीबाबाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो बाल अपचारी हैं। इस मामले में पीड़ित लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद दो आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो बाल अपचारियों को पुलिस हिरासत में रखा गया है, जिनको कोर्ट में पेश किया जा सकता है, जबकि घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश जारी है।
आपको बता दें कि एक गांव के युवक-युवती खेत पर मिलने पहुंचे थे। उसी दौरान उन्हें गांव के कुछ युवकों ने पकड़ लिया। एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने कहा कि घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश जारी है, जबकि दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं दो बाल अपचारी हिरासत में हैं।

