न्यूज़लिंक हिंदी। राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम में रहने वाली युवती यूपी 112 में टेली कॉलर में है। 14 दिसंबर को नाइट ड्यूटी पर दफ्तर जाने के लिए वह अपने पिकअप प्वाइंट एवरेडी तिराहे पर खड़ी होकर कैब का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार एक शोहदा वहां पहुंचा और युवती को अकेली देख बाइक पर जबरन बैठने के लिए कहा।
युवती ने विरोध किया तो वह अश्लीलता करने लगा। इस बीच उसके दो साथी भी पहुंच गए और उन लोगों ने युवती को डराया और धमकाया। पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए।
बाजारखाला इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर मोतीझील कॉलोनी निवासी कन्हैयालाल गहलोत, राहुल गहलोत और प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है।
ऑफिस जाने के लिए कैब का इंतजार कर रही यूपी 112 की कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती को अकेला देख शोहदे ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन शोहदों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

