न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच सोमवार को स्पीकर ने 33 सांसदों को निलंबित कर दिया है। संसद सुरक्षा में चूक को लेकर ये सांसद हंगामा कर रहे थे, जिसे लेकर यह कड़ा कदम उठाया गया है। पूरे सत्र के लिए निलंबित हुए सांसदों में ए राजा, कल्याण बनर्जी और अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं।
#WinterSession2023 #LokSabha: Parliamentary Affairs Minister @JoshiPralhad moves motion to suspend 33 MPs from the House.@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/kB41P5ando
— SansadTV (@sansad_tv) December 18, 2023
ये भी पढ़े : सर्दियों में पाना चाहते हैं निखरती हुई त्वचा, तो इन फैस पैक का करें इस्तेमाल
निलंबित सांसदों की पूरी लिस्ट
अधीर रंजन चौधरी के अलावा के जय कुमार, अपूर्वा पोद्दार, प्रसून बनर्जी, मोहम्मद वसीर, जी सेलवम, सीएन अन्नादुरैय, डॉ टी सुमती, के नवासकानी, के वीरस्वामी, एनके प्रेमचंद्रन, सौगत रॉय, शताब्दी रॉय, असिथ कुमार मल, कौशलेंद्र कुमार, एनटो एंटनी, एस एस पलनामनिक्कम, अब्दुल खलीद, तिरुवरुस्कर, विजय बसंत, प्रतिमा मंडल, काकोली घोष, के मुरलीधरन, सुनील कुमार मंडल, एस राम लिंगम, के सुरेश, अमर सिंह, राजमोहन उन्नीथन, गौरव गोगोई और टीआर बालू को सदन की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया. दरअसल, विपक्षी दल लगातार लोकसभा की सुरक्षा में सेंध के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में बयान देने की मांग कर रहे हैं।
पहले ये लोग हुए निलंबित
इससे पहले भी लोकसभा से विपक्ष के 13 सांसदों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित किया गया था। इसमें कांग्रेस के टीएन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास, डीन कुरियाकोस, वीके श्रीकंदन, बेनी बेहनन, मोहम्मद जावेद और मणिकोम टैगोर हैं। वहीं डीएमके के कनिमोई, माकपा के एस वेकटेशन और भाकपा के के. सु्ब्बारायन हैं। वहीं टीएमसी के सदस्य डेरेक ओब्रायन को राज्यसभा से निलंबित किया गया है।

