Bollywood: राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल होंगे कैलाश खेर, समारोह को लेकर काफी उत्सुक हैं सिंगर

कैलाश खेर ने बताया कि राम मंदिर के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के लिए उन्होंने एक-दो नये गीत गाये/तैयार किये हैं जिन्हें संभवत: अयोध्या में कार्यक्रम के दिन पर बजाया जा सकता है।

0
391

न्यूज़लिंक हिंदी। श्री राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अगले साल 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न होगा। इसके लिए यूपी सरकार द्वारा जमकर तैयारियां भी की जा रही हैं। इस खास मौके पर राजनीति से लेकर मनोरंजन और उद्योगपति जगत सहित कईं क्षेत्रों के दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। वहीं फेमस सिंगर कैलाश खेर को भी भव्य पल का गवाह बनने के लिए न्यौता मिला है।

रामलला के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होने को लेकर सिंगर कैलाश खेर काफी एक्साइटेड हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए कैलाश खेर ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें इतने ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलने‌ जा रहा है और उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार है।

एक सवाल के जवाब में कैलाश खेर ने बताया कि राम मंदिर के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के लिए उन्होंने एक-दो नये गीत गाये/तैयार किये हैं जिन्हें संभवत: अयोध्या में कार्यक्रम के दिन पर बजाया जा सकता है।

जब कैलाश से मीडिया ने अयोध्या के लिए तैयार किये गये उनके नये गाने/गानों की कुछ पंक्तियां गाने की गुजारिश की तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी उन्हें अनुमति नहीं है। कैलाश खेर ने यह जानकारी मीडिया को दी कि अयोध्या में समारोह के दौरान गाने को बजाने से संबंधित कई तरह की नियमावली (प्रोटोकॉल) हैं और पीएमओ से लेकर राम मंदिर समिति तक गानों के लिए इस्तेमाल की गयी धुन और शब्दावली की बारीकी से जांच करेंगी।

कैलाश खेर ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रभु राम की अनुकम्पा से उनके गानों को मंदिर के उद्घाटन समारोह में स्थान मिलेगा। कैलाश खेर ने कहा कि अगर उनके गाने सेलेक्ट हो जाते हैं तो उनके लिए इससे बड़ी ख़ुशी की बात नहीं हो सकती है।

ये भी पढ़ें :Tamil Nadu: ट्रेन में फंसे 800 यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुटी NDRF, बाढ़ से तीन की मौत

कैलाश खेर ने इस खास बातचीत में इस बात का भी खुलासा किया कि राम लला के दर्शन करने के लिए वो अब तक एक बार भी अयोध्या नहीं गये हैं और ऐसे में वो 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने/गवाह बनने के लिए बेहद आतुर और रोमांचित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here