IPL: आईपीएल नीलामी के दौरान प्रीति जिंटा ने की बड़ी गलती, इस खिलाड़ी का किया ‘अपमान’, जानें पूरा मामला

मल्लिका ने ऑक्शन हॉल में पंजाब किंग्स से कहा कि खिलाड़ी की नीलामी पूरी हो चुकी है। ऐसे में फैसले को नहीं बदला जा सकता है।

0
389

न्यूज़लिंक हिंदी। पंजाब किंग्स ने IPL की नीलामी में अनचाहे खिलाड़ी को खरीद लिया। हालांकि इस गलती के बाद फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ी को वापस करने की मांग की, लेकिन नीलामीकर्ता मल्लिका सागर ने मना कर दिया।

मल्लिका ने ऑक्शन हॉल में पंजाब किंग्स से कहा कि खिलाड़ी की नीलामी पूरी हो चुकी है। ऐसे में फैसले को नहीं बदला जा सकता है। सह-मालकिन प्रीति जिंटा की गलती ने टीम में अनचाहे खिलाड़ी की एंट्री हो गई।

शशांक का जब नाम सामने आया तो प्रीति जिंटा ने अपनी टीम से उस खिलाड़ी के बारे में चर्चा करने के बाद पैडल उठाया। शशांक जल्दी ही बिक गए क्योंकि किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। वह बेस प्राइस 20 लाख रुपये में पंजाब किंग्स की टीम के साथ जुड़ गए।

बता दे जब नीलामीकर्ता मल्लिका खिलाड़ियों के अगले सेट की ओर बढ़ीं, जिसमें पहला नाम तनय त्यागराजन का था, तब पंजाब को अपनी गलती का एहसास हुआ।

टेबल पर बैठीं प्रीति जिंटा, नेस वाडिया और अन्य लोगों को ध्यान आया कि कि उन्होंने शशांक को कोई अन्य खिलाड़ी समझ लिया है। मल्लिका ने पूछा, “यह गलत नाम था? आप खिलाड़ी को नहीं चाहते? हम शशांक सिंह की बात कर रहे हैं। हथौड़ा नीचे आ चुका है।

खिलाड़ी नंबर 236 और 237 दोनों आपके पास गए।” वाडिया इस बिक्री पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिखे लेकिन मल्लिका अपने रुख पर कायम रहीं और कहा कि हथौड़ा नीचे आ गया है।

ये भी पढ़ें : UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस में बंपर भर्तियां; महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें नया अपडेट

बता दे कि पंजाब किंग्स शशांक को नहीं चाहती थी, लेकिन उन्हें अपने रोस्टर में शामिल करना पड़ा। शशांक अगर यह ऑक्शन देखे होंगे, तो उन पर क्या बीत रही होगी यह वही जानते हैं। यह थोड़ा शर्मनाक था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here