Mathura: सैकड़ों स्ट्रीट चिल्ड्रन को मिले स्वेटर तो चेहरे खिल गये चेहरे,लाजपत नगर में संचालित हो रहा है निःशुल्क शिक्षा 

0
181
फोटो परिचय- स्ट्रीट चिल्ड्रन स्कूल के प्रश्न्न बच्चे।

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। अप्रवासी मजदूरों, घुमंतु जातियों, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब एवं अभावग्रस्त परिवारों के सैकडों बच्चों को शिक्षा संस्कार एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड वूमेन सोसायटी लगातार प्रयासरत है। संस्था अध्यक्ष एवं सह किशोर न्याय बोर्ड मथुरा के सदस्य सतीश चंद्र शर्मा द्वारा वर्ष 2008 से जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केन्द्र संचालित किए जा रहे है।

ये भी पढ़े: Mathura: रंगनाथ भगवान का बैकुंठ उत्सव 23 दिसंबर को,तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, मंदिर प्रबंधन जुटा तैयारियों में

वर्तमान में जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केंद्र लाजपत नगर, गोपाल नगर, भीम नगर, ट्रांसपोर्ट नगर एवं पन्ना पोखर सेंटर्स मथुरा पर लगभग 300 बच्चे शिक्षा संस्कार एवं समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे है। जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केन्द्र लाजपत नगर के सैकड़ों बच्चो को सर्दी से बचाने के लिए स्वेटर प्रदान किए गए।

जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केंद्र संस्थापक सतीश चंद्र शर्मा द्वारा मथुरा में पांच केन्द्रों पर शिक्षा से वंचित बच्चो को वर्ष 2008 से शिक्षा संस्कार एवम समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के सतत प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड वूमेन सोसायटी संस्थापक एवम किशोर न्याय बोर्ड मथुरा सदस्य सतीश चंद्र शर्मा,जिला बाल कल्याण समिति मथुरा सदस्य सीमा शर्मा, सेंटर कॉर्डिनेटर कुमारी तनू चौहान, झलक चौहान, सत्यम सिंह चौहान पूजा सोनम सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here