न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में थाना बिठूर पुलिस और स्वाट टीम ने 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने लुटेरों के पास से बिठूऱ और चौबेपुर में हुई लूट की घटना का माल भी बरामद किया है। लूट का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।
कानपुर में थाना बिठूर पुलिस और स्वाट टीम ने 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। @KanpurPolice pic.twitter.com/iGSWn3sJVH
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 21, 2023
एडीसीपी वेस्ट आकाश पटेल ने प्रेस वार्ता कर लूट की दोनों घटनाओ का खुलासा करते हुए बताया बीती 15 दिसम्बर को बिठूऱ के टिकरा में शादी समारोह से वापस आते समय बुआ भतीजे से लूट की घटना हुई थी। इसके अलावा चौबेपुर में भी लूट हुई थी। मामंले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। आज मुखबीर की सटीक सूचना मिलने के बाद टिकरा मंधना रोड से पुलिस और स्वात टीम ने 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़े : Kanpur News: साढ़ मामले में अपना दल की विधायिका सरोज कुरील ने पुलिस कमिश्नर से की मुलकात
उन्होंने बताया कि शातिर लुटेरों की पहचान कॉनपुर देहात निवासी सूरज सिंह, अनुराग , कॉनपुर के ग्वालटोली निवासी मोहसिन, कल्यानपुर निवासी अंकित और फिरोज के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ पहले से लूट समेत कई मुकदमे पंजिकृत है। इनके पास से लूट के मोबाइल, जेवरात और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। फिलहाल सभी को जेल भेजा जा रहा है।

