Kanpur News: साढ़ मामले में अपना दल की विधायिका सरोज कुरील ने पुलिस कमिश्नर से की मुलकात

सोमवार देर रात एक दलित समुदाय के कार्यक्रम में अराजकतत्वों द्धारा जमकर उत्पात मचाया गया था।

0
204

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। सोमवार देर रात एक दलित समुदाय के कार्यक्रम में अराजकतत्वों द्धारा जमकर उत्पात मचाया गया था। जिसमे विधायक के पीआरओ समेत मनीष तिवारी समेत आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसको लेकर घाटमपुर विधायिका सरोज कुरील ने पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार से मुलाकात करके बताया कि, उनके पीआरओ का नाम साजिशन दिया गया।

विधायिका का कहना है कि जिस समय घटना हुई थी उस समय उनका पीआरओ मनीष तिवारी उनके साथ था। उनका कहना था कि वह खुद दलित समाज की महिला है और उनके लिए सभी लोग बराबर है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मिलकर घटना की सही से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

ये भी पढ़े : Video: रशियन महिला पर्यटक के साथ जयपुर में छेड़छाड़, पेट्रोल पंप कर्मचारी की हरकत से गुस्साए लोग, वीडियो वायरल

दरअसल कानपुर के घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव में 15 दिसंबर से बौद्ध कथा का आयोजन चल रहा है। सोमवार की देर रात कार सवार कुछ लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और दलित समाज को अपमानित करते हुए हंगामा करने लगे। युवकों ने मौके पर मिले टेण्ट व लाइट कर्मचारियों के साथ मारपीट की इतना ही नहीं संत रविदास की प्रतिमा को भी खंडित कर दिया। घटना की जानकारी पर जेसीपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में विधायक पीआरओ समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच को गिरफ्तार भी कर लिया था।

ये भी पढ़े : Video : Main Atal Hoon फिल्म का ट्रेलर रिलीज, अटल बिहारी वाजपेयी बने पंकज त्रिपाठी के डायलॉग्स ने जीता दिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here