Kanpur News : महिलाओं ने कुछ युवकों पर जन्मदिन की पार्टी में नशे में धुत होकर मारपीट कर अश्लील डांस करवाने का लगाया आरोप

0
223

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने कुछ युवकों पर जन्मदिन की पार्टी में नशे में धुत होकर मारपीट कर अश्लील डांस करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने डीसीपी से शिकायत की है। महिलाओं के आरोप हैं कि एक फर्म में बतौर डांसर काम करती हैं।

बुधवार देर रात वे इस्पातनगर जमुई गांव में निजी फैक्ट्री में जन्मदिन पार्टी में डांस करने गई थीं। लगभग सौ की संख्या में लोग थे। जिस युवक जन्मदिन था, उसके 8-10 साथियों ने जमकर शराब पी और अश्लील डांस करने को कहा। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। महिलाओं का आरोप है आरोपी युवकों ने कपड़े फाड़ने का प्रयास किया।

रात्रि एक बजे 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें थाने ले आई और चार घंटे तक बैठाए रखा लेकिन कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम आयोजक से महिलाओं के साथ आए उनके पति से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। मारपीट हुई है जिसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here