Nepal News:काठमांडू-मुग्लिन मार्ग चार घंटे रहेगा बंद, तीन हफ्ते तक रहेगी दिक्कत पर्यटकों को बढ़ी परेशानी

0
235

न्यूज़लिंक हिंदी। काठमांडू-मुग्लिन नारायण घाट के रास्ते दिन में चार घंटे तक वाहन नहीं चलेगे । नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर तुईन नदी पर पुल बनाने के लिए एक दीवार को काटा जा रहा है, जिसमें दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रास्ता बंद रहा।

इस सड़क से प्रतिदिन 10,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। जिला यातायात पुलिस कार्यालय चितवन ने वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का अनुरोध किया है। यह मार्ग तीन हफ्ते तक बंद रहेगा। इससे पर्यटकों को परेशानी होगी। नववर्ष पर भारतीय पर्यटकों का आवागमन होगा।

नारायणगढ़ से मुग्लिन की ओर जाने वाले वाहनों में यात्री वाहन पांढर किलो बाजार से जुगेड़ी तक सुबह 10:40 बजे तक चल सकते हैं। जबकि मालवाहक वाहनों के लिए भतेरी जंगल से रामनगर तक सुबह 11:30 बजे तक चलेंगे।

काठमांडू से आने वाले यात्री वाहनों को मुग्लिन बाजार से मनकामना केबल कार तक सुबह 11:55 बजे तक और मालवाहक वाहनों को 11:45 बजे तक चलने की अनुमति है। इसी तरह पोखरा से आने वाले यात्री वाहनों को बेनिटर से पावरहाउस तक 11:55 बजे और मालवाहक वाहनों को 11:45 बजे रोक दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में तीन सप्ताह के लिए सड़क बंद रहेगी। कठोर चट्टान के कारण काम करना मुश्किल होने के कारण ब्लास्टिंग का काम बंद कर दिया गया था। जब विस्फोट की अंतिम तैयारी की जा रही थी, तो सड़क को एक बार फिर से बंद करने की तैयारी की गई। 60 मीटर ऊंचे पहाड़ को पिछले साल 25 मीटर तक काट दिया गया था। ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here