सांसदों के निलंबन पर मल्लिकार्जुन खड़गे को उपराष्ट्रपति धनखड़ ने लिखा पत्र, अपने घर लंच पर बुलाया

संसद का शीतकालीन सत्र इस बार चर्चा से ज्यादा विपक्षी सांसदों के निलंबन की वजह से खबरों में रहा है। इस बीच विपक्षी दलों ने सरकार और सदन की कार्यवाही के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

0
135

न्यूज़लिंक हिंदी। संसद का शीतकालीन सत्र इस बार चर्चा से ज्यादा विपक्षी सांसदों के निलंबन की वजह से खबरों में रहा है। इस बीच विपक्षी दलों ने सरकार और सदन की कार्यवाही के तरीके पर सवाल उठाए हैं। इस विवाद को खत्म करने के लिए उपराष्ट्रपति ने कांग्रेस अध्य को पत्र लिखा है और 25 दिसंबर को अपने घर चर्चा के लिए बुलाया है।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि सदन के अंदर निलंबित सांसदों ने जानबूझ कर कार्यवाही में व्यवधान डाला और इसमें मुख्य विपक्षी पार्टी की अहम भूमिका थी। बता दें कि खड़गे ने भी विपक्षी सांसदों के निलंबन का मुद्दा उठाते हुए उपराष्ट्रपति को पत्र लिखा था और कहा था कि विपक्षी सांसदों के निलंबन से दुख पहुंचा है। अब देखना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मुलाकात के लिए जाते हैं या नहीं।

ये भी पढ़े : Priyanka Chopra की बेटी Malti Marie ने की घुड़सवारी, खुशी से फूले नहीं समाई एक्ट्रेस, शेयर की तस्वीर

धनकड़ ने खरगे को किया आमंत्रित
इसके साथ ही उपराष्ट्रपति धनखड़ ने खरगे को लिखे पत्र में कहा है कि हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर या जब भी आपको समय मिले, आपकी सुविधा के मुताबिक आपको बातचीत के लिए अपने आवास पर आमंत्रित किया जाता है।

सांसदों के निलंबन पर चर्चा का दिया न्योता
उपराष्ट्रपति ने अपने पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष को 25 दिसंबर को अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाया है। इसमें उन्होंने लिखा कि 25 तारीख को जब आपसे घर पर मुलाकात होगी तो सासंदों के निलंबन पर भी चर्चा की जाएगी। शीतकालीन सत्र में संसद से 146 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है जिसकी वजह से विपक्षी दलों में भारी आक्रोश है। विपक्ष ने इसे राजनीति से प्रेरित फैसला बताया है जबकि उपराष्ट्रपति ने अपने पत्र में विपक्ष के व्यवहार की आलोचना की है।

ये भी पढ़े : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया, मुंबई में आठ विकेट से मिली जीत

खड़गे ने लिखा था उपराष्ट्रपति को पत्र
बता दें कि 22 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि इतने बड़े पैमाने पर सांसदों के निलंबन से मैं दुखी हूं। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज महत्वपूर्ण होती है लेकिन यह सस्पेंशन आहत करने वाला है। उपराष्ट्रपति ने अब संवाद का पुल बनाने के लिए खड़गे को 25 दिसंबर को अपने घर बुलाया है। उन्होंने कहा कि अब आगे बढ़ने की जरूरत है और मैं आपको अपने आवास पर बातचीत के लिए आमंत्रित करता हूं। आपके पास 25 दिसंबर को या फिर जब भी आपके पास वक्त हो मेरे घर पर जरूर मिलने आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here