न्यूज़लिंक हिंदी। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक रिटायर्ड पूर्व एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। संदिग्ध आतंकी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। हत्या उस वक़्त कि जब वह अज़ान दे रहे थे।
आतंकियों ने मस्जिद पर गोलीबारी भी की है, पिछले कुछ दिनों में आतंकियों की कायरना हरकत बढ़ती ही जा रही है। पूंछ में सेना के वाहन पर छिपकर हमला करने के बाद अब उन्होंने रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि आतंकियों ने गांटमुला, शीरी बारामूला के रहने वाले मोहम्मद शफी के ऊपर हमला किया। रिटायर्ड एसएसपी के ऊपर गोलियां बरसाई गईं।
उनके ऊपर ये हमला उस वक्त हुआ, जब वह मस्जिद में अजान दे रहे थे, गोली लगने की वजह से उनकी जान चली गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है। लोगों से इस इलाके से दूर रहने को कहा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की संख्या बढ़ती जा रही है, गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश के पुंछ जिले में सेना के जवानों को एक घेराबंदी और तलाशी अभियान स्थल पर ले जा रहे वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला भी किया था।
आतंकियों की इस कायराना हरकत में सेना के पांच जवान भी शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हो गए। लोगों से इस इलाके से दूर रहने को कहा गया है और मामले की पूर्ण रूप से जांच की जा रही है।

