USA: कैब ड्राइवर सामान लेकर भागा, बिना वीजा के अमेरिका में फंसी भारतीय छात्रा; जानें पूरी खबर

भारतीय छात्रा ने अपने पोस्ट में लिफ्ट कंपनी के स्टाफ द्वारा अपेक्षित मदद नहीं मिलने पर निराशा भी जाहिर की और लिखा कि अगर कंपनी जरूरी मदद नहीं देती है तो वह कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगी।

0
257

न्यूज़लिंक हिंदी। अमेरिका में एक भारतीय छात्रा ने दावा किया है कि एक कैब ड्राइवर उसका सामान लेकर भाग गया है, जिसके वजह से वह बिना वीजा, बैंक कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों के अमेरिका में फंस गई है। भारतीय छात्रा अमेरिका से भारत वापस आ रही थी, जब उसके साथ यह घटना घटी। बता दे छात्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट कर मदद मांगी है।

जानें क्या है मामला
भारतीय छात्रा श्रेया वर्मा अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डिजाइन से स्नातक कर रही हैं। कुछ दिन पहले वह भारत में अपने घर आने के लिए लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए निकलीं थी। छात्रा ने एयरपोर्ट जाने के लिए Lyft एप से एक कैब बुक की थी। इसी दौरान धोखे से छात्रा का सारा सामान लेकर कैब ड्राइवर फरार हो गया।

छात्रा ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती
इसके बाद श्रेया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी आपबीती साझा की है। भारतीय छात्रा का दावा है कि उसे 30 हजार डॉलर का नुकसान हुआ है और अब वह बिना वैध दस्तावेजों, पैसों के बिना अमेरिका में फंस गई है। श्रेया ने लिखा कि मैं LYFT के कस्टमर केयर से लगातार मदद मांग रही हूं लेकिन दुर्भाग्य से ड्राइवर से संबंधित अहम जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे परेशानी बढ़ गई है।

मैं लिफ्ट से अपील करती हूं कि वह ड्राइवर से संपर्क करें और मेरा सामान जल्द लौटाएं।’ श्रेया ने लिखा कि कंपनी से जरूरी जानकारी मिलने के बाद वह इसे लेकर कैंब्रिज पुलिस से शिकायत करूंगी ताकि कानूनी कार्रवाई भी हो सके।

ये भी पढ़ें : UP News: मृत समझ कर बच्ची को अस्पताल से निकाल लाया पिता, कुछ घंटे बाद जिंदा होने की मिली खबर, CMO ने की जांच

भारतीय छात्रा ने अपने पोस्ट में लिफ्ट कंपनी के स्टाफ द्वारा अपेक्षित मदद नहीं मिलने पर निराशा भी जाहिर की और लिखा कि अगर कंपनी जरूरी मदद नहीं देती है तो वह कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगी। वहीं लिफ्ट कंपनी के CEO डेविड रिशेर ने श्रेया के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और परेशानी के लिए माफी मांगी। रिशेर ने लिखा कि ‘हमारी टीम ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here