न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में नौबस्ता पुलिस ने जिलाधिकारी की अनुमति से जाजमऊ स्थित चंदन घाट से एक युवती के शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुष्कर्म और धोखे से बेवस होकर युवती ने दी थी जान।
नौबस्ता थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति की बेटी न्यू आजादनगर क्षेत्र के अस्पताल में काम करती थी। अस्पताल के बगल में स्थित मेडिकल स्टोर के संचालक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
चार दिसंबर को संचालक ने किसी और युवती से शादी कर ली। इससे बेवस होकर युवती ने फंदा लगा जान दे दी थी। पिता को पहले उसके खुदकुशी करने का कारण नहीं पता था।
इसलिए शव को चंदन घाट में दफन करवा दिया। तीन दिन बाद जब कारण पता चला, तो उन्होंने संचालक सचिन वर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करा दिया।
इसी के बाद नौबस्ता थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने डीएम से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद शव को कब्र से निकलवाया गया। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

