UP News : मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक घने कोहरे का जारी कियाअलर्ट, वहीं जनवरी के पहले सप्ताह में ही बूंदाबांदी के आसार नज़र आएंगे

0
362

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में तो दृश्यता बिलकुल शून्य ही रही। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं जनवरी के पहले सप्ताह में ही प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार जताए जा रहे हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 23 दिसंबर की सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में घने से अत्यधिक कोहरे का दौर शुरू हो गया था। इसके बाद से इसमें लगातार वृद्धि जारी है। मंगलवार को भी कानपुर, आगरा, व प्रयागराज में दृश्यता शून्य रही। वाराणसी में महज 10 मीटर, जबकि फुर्सतगंज, उरई, शाहजहांपुर व फतेहगढ़ में 20 मीटर रही।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, आगामी दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में आंशिक गिरावट आएगी, सुबह के समय घने व अत्यधिक घने कोहरे का दौर आगे भी जारी रहेगा। कहीं-कहीं दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाने के आसार हैं। दिन चढ़ने के साथ ही इसमें सुधार आना शुरू होगा।

फिर फुरवा के प्रभाव से तापमान में गिरावट थमेगी और कोहरा और भी बढ़ेगा। जनवरी में दक्षिण उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। अमरोहा, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बांदा, बरेली, बिजनौर, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, कौशांबी जैसे कई और भी प्रदेश के कई और इलाके भी हैं जहां कोहरा छाया रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here