Covid Alert: बढ़ते मामलों के बीच सरकार का फैसला, जानें किस राज्य में कोरोना संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 464 हो गई।

0
245

न्यूज़लिंक हिंदी। अन्य देशों के साथ अब भारत में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। केरल के बाद अब कर्नाटक में भी नए संक्रमितों का आंकड़ा डराने लगा है। दरअसल, राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

बता दे कि इससे पहले कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना के 74 नए मामले आए थे। बीते 24 घंटे में दो लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी रिकॉर्ड की गई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 464 हो गई। वहीं, कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद राज्य में कोरोना से हुई मौतों की कुल संख्या नौ हो गई है।

राज्य में संक्रमण दर 1.15 फीसदी
बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 44 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस दौरान कुल 6,403 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 4,680 आरटी-पीसीआर जांच और 1,723 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। राज्य में संक्रमण दर 1.15 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 2.70 फीसदी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : Kanpur News : जाजमऊ में एक युवती का शव कब्र से निकलवाया गया,दुष्कर्म और धोखे से बेवस होकर दी थी जान

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना से जान गंवाने वाले दोनों मरीजों की उम्र 51 वर्ष थी। उनमें से एक को 22 दिसंबर को बुखार, खांसी और सांस फूलने के लक्षणों के साथ दक्षिण कन्नड़ में भर्ती कराया गया था। उसे गंभीर संक्रमण था और 23 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई, उसने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here