Cricket: World Test Championship में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में सबसे आगे विराट, देखें टॉप-15 की लिस्ट

टीम इंडिया की इस कामयाबी में दो दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का काफी योगदान रहा है। यह दोनों विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2019-25*) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-15 की लिस्ट में भी शामिल हैं।

0
328

न्यूज़लिंक हिंदी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी और अब तक इसके दो फाइनल खेले जा चुके हैं। 2025 में अगला फाइनल खेला जाएगा, जिसको लेकर सभी टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं। भारतीय टीम पिछली दो बार से फाइनल खेल रही है। टीम इंडिया की इस कामयाबी में दो दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का काफी योगदान रहा है। यह दोनों विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2019-25*) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-15 की लिस्ट में भी शामिल हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में रोहित ने पांच रन बनाए थे, जबकि विराट ने 38 रन की पारी खेली थी। इस पारी के साथ ही विराट WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में 10वें स्थान पर पहुंच गए और रोहित को पीछे छोड़ दिया। विराट के नाम अब इस चैंपियनशिप में 35 टेस्ट की 57 पारियों में 38.90 की औसत से 2101 रन हैं।

WTC (2019 से अब तक) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट गंवाकर 208 रन बना लिए हैं। पहले दिन बारिश से खेल बाधित रहा और सिर्फ 59 ओवर का खेल हो सका। यशस्वी जायसवाल 17 रन, कप्तान रोहित शर्मा पांच रन, शुभमन गिल दो रन, विराट कोहली 38 रन, श्रेयस अय्यर 31 रन, रविचंद्रन अश्विन आठ रन, शार्दुल ठाकुर 24 रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर आउट हुए।

ये भी पढ़ें : Ayodhya: छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर मनचले युवक ने लगाई आग, चेहरा, हाथ और सीना झुलसा

फिलहाल केएल राहुल 70 रन बनाकर और मोहम्मद सिराज खाता खोले बिना नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने अब तक पांच विकेट लिए हैं, जबकि नांद्रे बर्गर को दो विकेट मिले। वहीं, मार्को यानसेन को एक विकेट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here