Baghpat News: दर्दनाक घटना चाय मांगने पड़ा पति को भारी पत्नी ने अपने पति की आंख में घोंपी कैंची

0
301

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के बागपत जिले में हुई चौंका देने वाली दर्दनाक घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस घटना को लोग अपने सोशल अकाउंट फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम आदि पर खूब पोस्ट कर रहे हैं।

दरअसल, इस सर्द मौसम में एक युवक ने अपनी पत्नी से चाय की इच्छा जताई। लेकिन पत्नी ने चाय देने के बजाय अपने पति की आंख में कैंची घोंप दी, जिससे वह पूर्ण रूप से घायल हो गया।

बड़ौत में बड़ौली रोड गली नंबर-6 में रहने वाले एक युवक को पत्नी से चाय मांगना महंगा पड़ा। चाय मांगने पर पत्नी ने अपने पति की आंख में कैंची घोंप दी। घायल को सीएचसी से मेरठ के निजी अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया है।

बड़ौली रोड निवासी युवक अंकित पुत्र स्वर्गीय जगमेहर की शादी तीन साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन डेढ़ साल से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच कहासुनी व मारपीट होने लगी।

वहीं, बुधवार को जब युवक ने पत्नी से चाय मांगी तो पत्नी को गुस्सा आ गया और वह कमरे से कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति अंकित की आंख में घोंप दी। इससे अंकित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर युवक की भाभी व बच्चे उधर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। इस बीच युवक की पत्नी घर से फरार हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here