सरकार ने किया बड़ा ऐलान सुकन्या समृद्धि और स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर बढ़ी ब्याज दरें

0
297

न्यूज़लिंक हिंदी। सरकार ने किया बढ़ा ऐलान वित्त मंत्रालय की ओर से अब जनवरी से मार्च 2024 तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ब्याज दर को 8 फीसदी से बढ़ाकर अब 8.20 फीसदी कर दिया गया है।

इस योजना में बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक माता-पिता या कानूनी अभिभावक बिटिया का खाता खोल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता पोस्ट ऑफिस और बैंकों में भी खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि स्कीम के तहत न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये सालाना और अधिकतम 1,50,000 रुपये सालाना तय की गई है।

इससे पहले सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2023 तिमाही के लिए ब्याज दरों को नहीं बढ़ाया था। अगर एक कारोबारी साल में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये डिपॉजिट नहीं होती है तो डिफॉल्ट होने पर हर साल 50 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

सरकारी घोषणा के मुताबिक, तीन साल की सेविंग स्कीम पर ही ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। 3 साल की सेविंग स्कीम पर ब्याज दर 0.1 फीसदी बढ़ा दी गई है। अब इसमें 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा।

एक साल की सेविंग स्कीम पर 4 फीसदी, दो साल की सेविंग पर 6.9 फीसदी, 5 साल की सेविंग पर 7.5 फीसदी का ब्याज पूर्ण रूप से मिलेगा। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अर्थव्यवस्था के मामले में भारत का शानदार प्रदर्शन भी जारी है।

पिछले साल के 5.7 फीसदी विकास दर की तुलना में इस साल इकोनॉमी के 8 सेक्टरों में 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ रेट पूर्ण रूप से दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here