विजयकांत को अंतिम विदाई देने पहुंचे थलपति विजय के साथ हुआ हादसा, फैंस ने घेरा किसी शख्स ने उन पर चप्पल फेंकी

0
332

न्यूज़लिंक हिंदी। तमिल सुपरस्टार विजय के साथ गुरुवार रात को कुछ ऐसी घटना हुई, जिसके बारे में जानकर सभी लोग हैरान रह गए। वो 28 दिसंबर को अपने गुरु विजयकांत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

जब उन्हें भीड़ ने घेर लिया। हर कोई अपने फेवरेट स्टार को छूने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने एक्टर पर चप्पल फेंक दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और हर कोई इसकी निंदा भी कर रहा है।

जैसे ही विजय वहां से निकलने लगे, भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पुलिस और बॉडीगार्ड उन्हें सुरक्षित कार तक पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए थे, लेकिन तभी भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उन पर चप्पल फेंक दी।

विजय के साथ हुए इस बुरे व्यवहार को देखकर फैंस बहुत परेशान हैं। एक ने लिखा, वो ठीक से श्रद्धांजलि भी नहीं दे पा रहे हैं। फैंस के प्यार को समझ सकते हैं, लेकिन ये सही समय नहीं है दोस्तों, मशहूर हस्तियों को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है।

दूसरे ने लिखा, कैप्टन के फैंस इतने आक्रामक हैं  ये नहीं पता था। एक अन्य ने लिखा, हर चीज के लिए जगह और समय सही होना चाहिए सभी सेलेब्स को संयम और गरिमा दिखानी पड़ेगी।

विजयकांत की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चेन्नई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। गुरुवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। एक्टर विजय रात करीब साढ़े 10 बजे अंतिम दर्शन करने के लिए वह पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here