Kanpur: मुस्लिम महिला ने PM मोदी और मुख्यमंत्री की फोटो लेकर लगायी न्याय की गुहार, भू माफिया बेखोफ

दरअसल कानपुर के बेकनगंज थाना के पेंचबाग में निवास कर रही एक महिला शमशाद ने कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि वह जिस मकान में वह निवास कर रही है।

0
255

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में योगी सरकार में भू माफियाओं को बिल्कुल भी डर नहीं है। जहां हर दिन एक न एक नयी घटनाएं सामने आती है। दरअसल कानपुर के बेकनगंज थाना के पेंचबाग में निवास कर रही एक महिला शमशाद ने कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि वह जिस मकान में वह निवास कर रही है।

ये भी पढ़ें : Kanpur: न्यू कानपुर सिटी व बिनगवां योजना बनाने के लिए KDA ने खींचा खाका, अगले साल से प्लॉटों का आवंटन होगा शुरू

वह उनके पिता का मकान है। जिसमें एक मुकदमा भी चल रहा है। लेकिन फिर भी कुछ दबंग हाशिम मसूद उर्फ मुन्ना नाथू व उसके साथ उसके अपराधी प्रवृत्ति के लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उनका आरोप है। कि 17 दिसंबर 2022 को करीब दस से बारह लोगों उनके निवास पर पहुंचे और घर के पीछे के हिस्से को तोड़ने लगे बोले यह प्लांट खरीद लिया है।

ये भी पढ़ें : ‘हम्प्टी शर्मा’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद अब ‘दुल्हनिया 3’ से वरुण धवन मचाएंगे धमाल, जानिए- कब शुरू होगी शूटिंग?

खाली कर दो और घरेलू समान फेंकने लगे महिला ने बताया कि दबंगों के साथ मिलकर बेकनगंज थाना के यतीमखाना चौकी प्रभारी सचिन भाटिया उनको आए दिन मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनको न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह करने पर मजबूर होगी। बता दें कि यह वही महिला है। जो बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के पोस्टर के साथ न्याय मांग रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here