‘हम्प्टी शर्मा’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद अब ‘दुल्हनिया 3’ से वरुण धवन मचाएंगे धमाल, जानिए- कब शुरू होगी शूटिंग?

वरुण धवन ने अपनी दमदार एक्टिंग के चलते बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। एक्टर ने कई शानदार फ़िल्में दी हैं। ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी रोमांटिक कॉमेडी से वरुण धवन को काफी पॉपुलैरिटी मिली।

0
402

न्यूज़लिंक हिंदी। वरुण धवन ने अपनी दमदार एक्टिंग के चलते बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। एक्टर ने कई शानदार फ़िल्में दी हैं। ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी रोमांटिक कॉमेडी से वरुण धवन को काफी पॉपुलैरिटी मिली। वहीं एक बार फिर एक्टर ‘दुल्हन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट में ‘दूल्हा’ बनने के लिए तैयार हैं। दरअसल, एक्टर ने निर्देशक शशांक खेतान के साथ दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए हाथ मिलाया है।

ये भी पढ़ें : निर्दयी मां फोन पर कर रही थी किसी से बात, बच्चे के रोने से हुई डिस्टर्ब, कर दी हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘दुल्हनिया 3’ की शूटिंग 2024 के एंड में शुरू होने वाली है। पोर्टल के मुताबिक सूत्र से जानकारी मिली है कि, “वरुण, शशांक और करण जौहर ने ‘दुल्हनिया 3’ के लिए कई विचारों पर चर्चा की है और फाइनली एक को लॉक कर दिया। फिल्म 2024 के एंड में फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें : UP NEWS : डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित…रास्ते में उठकर मांगने लगी पानी, जाने पूरा मामला

दुल्हनिया सीरीज़ का वरुण और आलिया भट्ट से गहरा नाता है। रिपोर्ट के मुताबित सूत्र ने आगे बताया कि वरुण धवन द्वारा अपने पिता डेविड धवन की रमेश तौरानी द्वारा निर्मित अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद, वे दुल्हनिया 3 की शूटिंग 2024 के एंड में शुरू कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, ‘करण जौहर अपने स्टूडेंट के साथ दुल्हनिया ट्राइलॉजी को पूरा करने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here