UP News : अमरोहा जिले में क्रिकेट खेल रहे कक्षा दस के छात्र को आया हार्ट अटैक,फील्डिंग के दौरान हुई घटना

0
268

न्यूज़लिंक हिंदी। अमरोहा के हसनपुर में शनिवार दोपहर दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहे 16 वर्षीय प्रिंस की अचानक हार्ट अटैक पढ़ने से मौत हो गई। वह नगर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। प्रिंस नगर के मोहल्ला कायस्थान में रहने वाले ई-रिक्शा चालक राजीव सैनी का बेटा था।

वह और उसके कुछ साथी नगर में सोहरका मार्ग पर स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। साथियों ने बताया कि फील्डिंग करने के दौरान प्रिंस की अचानक तबीयत बिगड़ी। देखते-देखते वह बेहोश हो गया। घबराए साथियों की सूचना पर परिजन मैदान में पहुंच गए।

प्रिंस को ई-रिक्शा से निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे पूर्ण रूप से मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। प्रिंस तीन बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। छात्र की मौत से मां सविता देवी भाई लक्की, बहन मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रिंस की अचानक मौत होने से लोग अचंभित है।

साथियों ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान प्यास लगने पर प्रिंस ने बोतल में रखा ठंडा पानी पी लिया था। इसके कुछ देर बाद ही उसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी थी। उधर, मुरादाबाद के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग मेहरोत्रा का कहना है कि इस केस में ठंडा पानी पीने से दिल का दौरा पड़ने का सीधा संबंध नहीं हो सकता।

मुमकिन है उसे दिल से जुड़ी कोई जन्मजात दिक्कत रही हो, कम उम्र के कारण लक्षण सामने नहीं आए हों। बच्चों और किशोरों में आमतौर पर हृदय रोग के लक्षण जल्दी सामने नहीं आते। समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए।

नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी जिस छात्र की क्रिकेट खेलते समय हार्टअटैक से मौत हो गई। फील्डिंग करते समय गश खाकर गिरे साथियों ने उसके चेहरे पर पानी के छींटे भी मारे। इसके बाद वह ई-रिक्शा से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताते हैं कि जिस समय प्रिंस की हालत खराब हुई। उस समय प्रिंस क्षेत्ररक्षण कर रहा था। उससे पहले बाॅलिंग व बेटिंग भी कर चुका था। जैसे ही प्रिंस बेहोश होकर जमीन पर गिरा तो यह देखकर दोस्त परेशान हो गए। दोस्तों ने बेहोशी खोलने के लिए प्रिंस के चेहरे पर पानी के छींटे भी लगाए लेकिन वह होश में नहीं आ पाया ।

सीएमओ डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि हसनपुर में जिस तरह से छात्र की मौत हुई है। बेहद चौंकाने वाली है। हो सकता है कि खेलते समय पानी पीने के बाद उसकी सांस की नली में अटक गया हो। जिससे सांस आना बंद हो गया हो। इस उम्र में हार्ट अटैक आने की संभावना कम ही रहती है। बताया कि हालांकि सर्दी बढ़ने पर दिल की बीमारियां में इजाफा हो जाता है।

तकलीफ बढ़ने पर तुंरत डॉक्टरों से सलाह लें। इसके साथ ही रात में पर्याप्त रूप से नींद लें। सुबह में पर्याप्त गर्म कपड़े पहन कर ही बिस्तर छोड़ें। बीपी व शुगर के लिए नियमित रूप से अपने चिकित्सक की सलाह लें। ठंड के मौसम में सावधानी जरूर रखे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here