MP News : ‘लाश उठवा लो, पति और जेठ को लुढ़का कर आई हूं…’, हाथ में पिस्टल पकड़े थाने पहुंची महिला

MP के उज्जैन में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक महिला ने अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपराध में इस्तेमाल पिस्टल के साथ थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

0
384

न्यूज़लिंक हिंदी, उज्जैन। MP के उज्जैन में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक महिला ने अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपराध में इस्तेमाल पिस्टल के साथ थाने जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी महिला ने यह कहते हुए सरेंडर किया कि पति और जेठ को लुढ़का कर आई हूं, दोनों की लाश उठवा लो। हाथ में पिस्टल पकड़े हुए महिला के मुंह से यह शब्द सुनते ही पुलिसकर्मी अपनी-अपनी कुर्सी से खड़े हो गए।

ये भी पढ़े : Kanpur: कोहरे ने ढाया सितम, 53 ट्रेनें लेट, यात्रियों ने घंटों किया इंतजार, बसों पर भी दिखा असर

जानिए क्या है पूरा मामला
घटना सोमवार सुबह उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर इंगोरिया में हुई और मृतकों की पहचान आरोपी सविता के पति राधेश्याम (41) और उसके जेठ धीरज (47) के रूप में हुई है। इंगोरिया के थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव ने कहा, “राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धीरज ने बड़नगर अस्पताल में गोली लगने से दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल के साथ सरेंडर कर दिया।”

यादव ने कहा, “उसने पहले अपने पति और फिर अपने जेठ को गोली मारी। 35 वर्षीय सविता एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। सविता और राधेश्याम की 22 साल पहले शादी हुई थी। कपल के दो बेटियां और एक 15 साल का बेटा हैं। फिलहाल घर में मातम पसरा है। पूरे इंगोरिया गांव में इस घटना को लेकर हलचल मची हुई है।

5 करोड़ का जमीनी विवाद
इस मामले में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि फोरलेन हाइवे पर उसकी 5 करोड़ रुपये की कीमती जमीन को जेठ दिनेश हथियाना चाहता था और इसी के चलते पति राधेश्याम को नशा कराता था। उसने बताया, जेठ के बहकावे में आकर पति भी आए दिन मारपीट करता था। सोमवार सुबह सुबह पति गाली दे रहा था, इसके चलते गुस्से में आकर बिस्तर के नीचे से पिस्टल निकाली।

ये भी पढ़े : Kanpur : धर्मांतरण न करने और पत्नी से प्रताड़ित पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाने से पहले बनाया वीडियो, जाने पूरा मामला

पहले जेठ को गोली मारी और फिर पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला का कहना था कि उसने रोज रोज की मारपीट और हिंसा से तंग आकर यह कदम उठाया। उसका कहना था कि 2 बेटियों और एक बेटे के भविष्य की खातिर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

कहां से आई पिस्टल?
परिजनों ने इस दोहरे हत्याकांड पर सवाल उठाए हैं। मृतकों के पिता और आरोपी महिला के ससुर का कहना है कि दोनों भाइयों दिनेश और राधेश्याम के बीच जमीन का बंटवारा पहले से था तो विवाद की स्थिति क्यों बनी? आखिर घर में पिस्टल कहां से आई? इन सभी मामलों की बारीकी से छानबीन की जाए और आरोपी बहू को सख्त से सख्त सजा मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here