न्यूज़लिंक हिंदी। जापान में नए साल की शुरुआत भूकंप के झटकों और सूनामी के अर्ल्ट के साथ हुई। साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर भी परिवार संग जापान में वेकेशन एंजॉय कर रहे थे। वो वहां परिवार के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने पहुंचे थे। ये जानकर कर ही जूनियर एनटीआर जापान में हैं, फैंस को खूब टेंशन हुई।
जापान में फैमिली संग छुट्टियां मनाने गए थे RRR एक्टर Jr NTR, लौटे भारत, बोले- "मैं गहरे सदमे में हूं" pic.twitter.com/75oBLm8X2u
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) January 2, 2024
बता दें कि जूनियर एनटीआर (Jr NTR) जिन्हें आखिरी बार एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की ऑस्कर पुरस्कार विजेता ‘आरआरआर’ (RRR) में देखा गया था। वो पिछले हफ्ते से जापान में छुट्टियां मना रहे थे, जहां पर बार- बार भूकंप के झटके मेहसूस किए जा रहे हैं। अपनी जापान वेकेशन को लेकर अभिनेता ने खुद ही आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है। 2 जनवरी को उन्होंने एक्स पर एक बयान साझा किया कि वो घर वापस आ गए हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि वह ‘जापान में आए भूकंप से बहुत दुखी हैं।’
Back home today from Japan and deeply shocked by the earthquakes hitting. Spent the entire last week there, and my heart goes out to everyone affected.
Grateful for the resilience of the people and hoping for a swift recovery. Stay strong, Japan 🇯🇵— Jr NTR (@tarak9999) January 1, 2024
दरअसल, 1 जनवरी को जापान में 155 बार भूकंप के झटके आए जिसके परिणामस्वरूप 13 लोगों की मौत हो गई है। देश में सुनामी लहरों के बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और तमाम के फंसे होने की आशंका है।
ये भी पढ़े : Kanpur: सड़कों पर उतरे सफाई योद्धा, कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने शुरू किया विशेष अभियान
गौरतलब है कि जूनियर एनटीआर और उनके परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए मौका मिलते ही अक्सर देश से बाहर जाते रहते हैं। 2024 की शुरुआत से पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी, लक्ष्मी प्रणति और अपने दो बच्चों, अभय और भार्गव के साथ जापान में क्रिसमस लेकिन नया साल उनका फीका रहा। क्योंकि वहां बार- बार तेज भूकंप के झटके आए जिससे काफी नुकसान हुआ है और इसी आपदा के बीच तेलुगू अभिनेता भी वहां मौजूद थे।
ये भी पढ़े : Kanpur: हिट एंड रन कानून के खिलाफ वाहन चालकों की हड़ताल, आमजन परेशान, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें
2 जनवरी को, जूनियर एनटीआर ने एक्स को लिखा और लिखा, ‘जापान से आज घर वापस आया और भूकंप के झटकों से बहुत सदमे में हूं। पिछला पूरा सप्ताह वहां बिताया और मेरा दिल उन सभी प्रभावित लोगों के लिए दुखी है। लोगों के लचीलेपन के लिए आभारी हूं और तेजी से सुधार की उम्मीद है। मजबूत बने रहें, जापान (एसआईसी।’ मालूम हो कि 1 जनवरी को जूनियर एनटीआर, उनकी पत्नी और दो बेटों को हैदराबाद हवाई अड्डे पर आते देखा गया।

