Kanpur News नए वर्ष की पार्टियों में चरस सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को बर्रा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा

0
168

न्यूज़लिंक हिंदी। नए वर्ष की पार्टियों में चरस सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को बर्रा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोके पर दबोच लिया। पहले तो दोनों ने खुद को पत्रकार बता रौब गांठा लेकिन तलाशी लेने पर पकड़े गए। उनके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया,वहीं दोनों ने टाटा साहब के गुर्गों से चरस मिलने की जानकारी दी है।

नए वर्ष की पार्टियों में चरस सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को बर्रा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। पहले तो दोनों ने खुद को पत्रकार बता रौब गांठा लेकिन तलाशी लेने पर पकड़े गए। उनके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। दोनों को सोमवार को जेल भी भेजा गया है।

बर्रा थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार रात कमिश्नरेट पुलिस जगह-जगह पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बर्रा दो रामजानकी मंदिर से हाईवे जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस भी तैनात थी। इस दौरान दो युवक एक बैग लेकर हाईवे से जाते दिखे।पुलिस ने मोके पर दबोचा।

पुलिस ने दोनों को रोका तो वे खुद को पत्रकार बता पुलिस पर रौब गांठने लगे। तलाशी लेने पर उनके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुआ। दोनों ने अपना नाम कानपुर देहात के डेरापुर निवासी रजत सिंह यादव और डेरापुर के मुक्तापुर निवासी मान सिंह बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here