Bollywood: मां बनने की प्लानिंग पर Deepika Padukone का पहला खुलासा, हीरोइन नंबर वन के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग और निजी जीवन को लेकर हर वक़्त चर्चा में रहती हैं। अपने पति रणवीर सिंह के साथ सोशल मीडिया पर प्यार भरी नोंक झोंक के चलते उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी माना जाता है।

0
441

न्यूज़लिंक हिंदी। दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग और निजी जीवन को लेकर हर वक़्त चर्चा में रहती हैं। अपने पति रणवीर सिंह के साथ सोशल मीडिया पर प्यार भरी नोंक झोंक के चलते उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी माना जाता है। बीते साल ओटीटी शो ‘कॉफी विद करण’ में अपने निजी जीवन को लेकर खुलासों से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब एक इंटरव्यू में दीपिका ने मातृत्व सुख पर पहली बार ध्यान देने लायक खुलासे किए हैं।

ये भी पढ़े : भगवान राम पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद तो आव्हाड ने जताया खेद, जानें अब सफाई क्या दे रहे एनसीपी नेता

दरअसल दीपिका ने इस इंटरव्यू में कहा कि वह उनके पति रणवीर सिंह के साथ अपने बच्चों का उन्हीं गुणों से भरण पोषण करना चाहते हैं जैसे उनके माता पिता ने किया है। दीपिका ने अपने माता पिता के परवरिश की सराहना की। बता दें कि गुजरे जमाने के बैडमिंटन के माहिर खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण दीपिका के पिता हैं। दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ अपना परिवार शुरु करने पर भी चर्चा की।

दीपिका ने अपने इंटरव्यू में कहा, “जब मैं अपने परिवार के बड़ों से मिलती हूं तो सभी मुझे कहते हैं कि मेरे व्यवहार में बदलाव नहीं आया है। मेरे माता पिता की परवरिश से ही सिनेजगत की चकाचौंध ने मुझे गुमराह नहीं किया। मेरे घर में कोई भी मुझे सेलिब्रिटी नही मानता। मैं पहले बेटी और बहन हूं और उसे मैं बदलना नहीं चाहती हूं। मेरा परिवार मुझे जमीन से जुड़ा हुआ रखते हैं, मैं और रणवीर यही गुण अपने बच्चों में चाहते हैं।”

अपना परिवार शुरू करने की बातें चलने पर दीपिका पादुकोण ने कहा, “बिल्कुल रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।” दीपिका ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ साल 2018 इटली में शादी रचाई थी। दोनों में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की लीला रामलीला’ की शूटिंग के दौरान करीबियां बढ़ी।

ये भी पढ़े : Kanpur: अपराधियों पर कार्रवाई न होने पर परेशान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष ने कमिश्नर से लगायी न्याय की गुहार

हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। फिल्म के टीजर और गानों में दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शन को तैयार है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में लेडी सिंघम के अवतार में नजर आएंगी। दीपिका ने बीते साल दो बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here