Japan में भूकंप के बाद PM मोदी ने फुमियो किशिदा को लिखे पत्र में कहा- पूरा भारत आपके साथ खड़ा है…

पीएम मोदी ने किशिदा को लिखे पत्र में कहा कि भारत एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदार के रूप में जापान के साथ खड़ा है और इस समय हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

0
260

न्यूज़लिंक हिंदी। जापान में आए विनाशकारी भूकंप के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा को पत्र लिखकर जापान के लोगों के प्रति भारत की एकजुटता व्यक्त की। पीएम मोदी ने किशिदा को लिखे पत्र में कहा कि भारत एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदार के रूप में जापान के साथ खड़ा है और इस समय हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि जापान के सबसे उत्तरी प्रायद्वीप नोटो में सोमवार को आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में लगभग 90 लोग मारे गए। पीएम मोदी ने अपने जापानी समकक्ष को कहा कि वह भूकंप से पहुंचे नुकसान को लेकर काफी दुखी और चिंतित हैं और उन्होंने भूकंप में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति “गहरी संवेदना” व्यक्त की।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ‘ममता दीदी…’

जापान की क्योदो समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है और 240 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने भूकंप बचाव कार्यों में भाग लेने वाले आत्मरक्षा बलों के कर्मियों की संख्या दोगुनी कर 4,600 कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here