Kanpur: नशीला पेय पिलाकर किशोरी के साथ हैवानियत, ब्लैकमेल कर आरोपी ने मांगे रुपये, पुलिस ने नहीं की सुनवाई

ग्वालटोली थानाक्षेत्र निवासी महिला ने एक युवक पर उनकी नाबालिग पोती को बहला फुसालकर ले जाकर गेस्ट हाउस में नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

0
303

न्यूज़लिंक हिंदी। ग्वालटोली थानाक्षेत्र निवासी महिला ने एक युवक पर उनकी नाबालिग पोती को बहला फुसालकर ले जाकर गेस्ट हाउस में नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दरअसल पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने ब्लैकमेल कर उससे रुपये की मांग की है। फिर विरोध करने पर बंधक बनाकर पीटा भी है। आरोप है कि वह पिछले 12 दिनों से न्याय के लिए भटक रही है। पुलिस कमिश्नर के स्टॉफ आफिसर के आदेश पर रावतपुर थाने में दुष्कर्म और धमकाने की एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ‘ममता दीदी…’

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पोती आर्यनगर स्थित एक बड़े कपड़ा शोरूम में कार्य करती थी। रानी घाट निवासी सत्यम बाजपेई ने नाबालिग पोती को बहला फुसलाकर एक सितंबर को रावतपुर स्थित एसजी गार्डन में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।

ब्लैकमेल कर दो अक्टूबर को कल्याणपुर स्थित अभिनंदन गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी 22 दिसंबर को पुन: रावतपुर स्थित एसजी गार्डन ले गया जहां नाबालिग ने जब उसका विरोध किया तो उसने मारापीटा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दस हजार रुपयों की मांग की। आरोप है कि बदहवास हालत में घर पहुंची पोती ने आपबीती परिजनों को बताई।

ये भी पढ़े: AAP ने दिल्ली से उम्मीदवारों का किया ऐलान, स्वाति मालीवाल को मिला टिकट, जेल में बंद संजय सिंह फिर बनेंगे सांसद

महिला उसे लेकर कल्याणपुर थाने पहुंची। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल रावतपुर थाने का होना बता वहां भेज दिया। रावतपुर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद थानेदार ने उसे ग्वालटोली थाने भेज दिया। इसके बाद पीड़िता जब ग्वालटोली थाने पहुंची तो उसे वापस रावतपुर भेज दिया गया।

12 दिन तक लगातार चक्कर काटने पर भी कोई सुनवाई न होने पर पीड़िता मंगलवार को मां संग पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची। वहां मौजूद स्टाफ ऑफीसर अशोक कुमार सिंह ने रावतपुर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद देर शाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here