अयोध्या राम मंदिर के निर्माण में लगा है सिर्फ ब्याज का पैसा, जानें अब तक कितनी मिली समर्पण निधि

अयोध्या में जब भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू किया गया था तो ट्रस्ट को भी यह उम्मीद नहीं थी कि राम भक्त दिल खोलकर इतना दान करने वाले है, लेकिन आलम यह है कि प्रथम तल का निर्माण समर्पण निधि में मिले रुपयों के ब्याज से ही हो गया।

0
393

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में जब भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू किया गया था तो ट्रस्ट को भी यह उम्मीद नहीं थी कि राम भक्त दिल खोलकर इतना दान करने वाले है, लेकिन आलम यह है कि प्रथम तल का निर्माण समर्पण निधि में मिले रुपयों के ब्याज से ही हो गया। ट्रस्ट को अब तक लागत से करीब चार गुना अधिक रकम मिली है।

ये भी पढ़े: Kanpur: नशीला पेय पिलाकर किशोरी के साथ हैवानियत, ब्लैकमेल कर आरोपी ने मांगे रुपये, पुलिस ने नहीं की सुनवाई

ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए वर्ष 2020-21 में समर्पण निधि अभियान शुरू किया था। इसमें करीब 11 करोड़ लोगों से 900 करोड़ रुपये जमा करने का लक्ष्य रखा गया था। जबकि दुनिया भर के रामभक्तों ने राम मंदिर का सपना पूरा होने की खुशी में दिल खोलकर धन दिया।

उन्होंने बताया कि करीब 18 करोड़ लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व एसबीआई भारतीय स्टेट बैंक के खाते में करीब 3,200 करोड़ रुपये समर्पण निधि जमा की है। ट्रस्ट ने इन बैंकों में पैसे की एफडी करा दी है। इससे मिलने वाले ब्याज से ही मंदिर का वर्तमान स्वरूप तक का निर्माण हुआ है। हालांकि फर्श समेत कुछ अन्य कार्यों के लिए अब मूलधन से कुछ राशि निकालनी पड़ेगी। ऐसे में वर्ष 2026-27 तक मंदिर व इसके परिसर में बनने वाले विश्राम गृह, चिकित्सालय, भोजनशाला, गौशाला आदि के निर्माण में बमुश्किल पूरी समर्पण निधि खर्च हो सकेगी।

एक ट्रस्टी ने बताया कि ट्रस्ट के पास बैंकों में समर्पण निधि से लेकर खर्च की एक-एक पाई तक का हिसाब है। प्रत्येक स्तर पर लेनदेन पर नजर रखने के साथ सालाना ऑडिट होती है। रामभक्त अभी भी ट्रस्ट के खाते में सहयोग राशि जमा कर रहे हैं। वहीं, रामलला के दर्शन शुरू होने के बाद रोजाना करीब 30 से 40 हजार श्रद्धालु आएंगे।

ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ‘ममता दीदी…’

ये मंदिर में जो भेंट चढ़ाएंगे, उससे भी ट्रस्ट के खजाने में रोजाना लाखों रुपये की आय होगी। इसका उपयोग मंदिर की व्यवस्थाओं के साथ ही समाज सेवा से जुड़े अन्य कार्यों पर भी करेगा। इसमें श्रद्धालुओं के ठहरने, आवास और भोजन की व्यवस्था भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here