नो योर आर्मी टैंक की सवारी और हाथ में राइफल,लखनऊ में सीएम योगी का दिखा बिल्कुल अलग अंदाज

0
274

न्यूज़लिंक हिंदी। लखनऊ के मध्य कमान के सूर्या खेल परिसर में तीन दिवसीय आर्मी मेले की शुरुआत हुई,सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन भी किया। मेले में सेना के कई अत्याधुनिक हथियार ने लोगों का ध्यान भी खींच रहे हैं।

तीन दिवसीय नो योर आर्मी मेले की शुरुआत शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य कमान के सूर्या खेल परिसर में की गई।  इस दौरान सीएम योगी ने सेना के आधुनिक हथियारों को खुद देखा और अधिकारियों से उनके बारे में जानकारी भी हासिल की।  साथ ही सीएम योगी ने इस दौरान आधुनिक राइफलें हाथ में लेकर भी देखीं और टैंकों की सवारी भी की।

सेना को करीब से जानने के लिए इस मेले का आयोजन भी किया गया है।  आम जनता को भी इस मेले में आमंत्रित किया गया है।  मेले में भारतीय सेना के अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।  एक से बढ़कर एक सेना के हथियार मेले में मौजूद हैं।  इनमें टी 90, टी 70 टैंक, तोपें, रडार सिस्टम आदि शामिल हैं।

इजराइल का रडार सिस्टम भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेले का शुभारंभ किया। मेले का कोई टिकट नहीं।  तीन दिन के इस आर्मी मेले में गतका, सैन्य डॉग शो, फिल्म, सैन्य पाइप बैंड, मार्शल आर्ट्स, रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, भांगड़ा, कलारीपौट्टू, खुकरी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र भी बनेंगे। सेना के एक से बढ़कर एक हथियार इस प्रदर्शनी में मौजूद हैं।

इस बार सेना दिवस के आयोजन का दारोमदार मध्य कमान पर है, लिहाजा आर्मी मेले में इस बार पहले से कहीं ज्यादा हथियार प्रदर्शन में लगाए गए हैं।  मध्यमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिनों के इस आयोजन में आम जनता के लिए किसी तरह का कोई टिकट नहीं लगाया गया है।  अपनी सेना को जानने के लिए और उनके अत्याधुनिक हथियारों को जनता करीब से देख सकती है।

उनके बारे में समझ सकती है, यहां पर भारत निर्मित टैंकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।  इजराइल के भी उपकरणों का प्रदर्शन भी पूर्ण रूप से हो रहा है।

इस दौरान सीएम ने कहा कि इस वर्ष के आयोजन के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सेंट्रल कमांड को चुना गया है।  इसके लिए प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और भारतीय सेना का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

नो योर आर्मी मेले में आकर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है।  हमारे युवाओं को नजदीक से हमारी सेवा को जानने और पराक्रम को नजदीक से पहचानने का अवसर भी  प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश वीरों की भूमि है।  देश की सुरक्षा के लिए हर लड़ाई में हमारे जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।  उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के किसी जवान के शहीद होने पर उनके परिजनों को 50 लाख रुपए और नौकरी भी देती है।

जब हमने इनवेस्टर समिट किया था तो प्रधानमंत्री ने देश के अंदर दो डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर की घोषणा भी की थी।  फरवरी 2020 में राजधानी में आयोजित हुए डिफेंस एक्सपो में देश और दुनिया ने भारतीय सेना के पराक्रम को देखा और परखा।  झांसी में डिफेंस कॉरिडोर भी  बन रहा है।

 

,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here