न्यूज़लिंक हिंदी। अमेरिका के पोर्टलैंड में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट की खिड़की उड़ान के दौरान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक से निकल गई। आनन-फानन में विमान की वापस पोर्टलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया है कि विमान में 174 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
🚨 BREAKING: Alaska Airlines Performs Emergency Landing AfterWindow Blows Out
Items such as phones were sucked out of the plane when it depressurized.
Passengers are safe. pic.twitter.com/ay79k8uLBh
— Erin Elizabeth Health Nut News 🙌 (@unhealthytruth) January 6, 2024
दरअसल अलास्का एयरलाइंस को उस वक्त आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जब उसकी खिड़की अचानक टूटकर गिर गई। खिड़की के पास बैठे यात्रियों में इससे दहशत फैल गई। इस दौरान कई परेशान यात्रियों के फोन और अन्य वस्तुएं भी प्लेन से बाहर गिर गईं। कई यात्रियों ने इस डरावने पल का वीडियो साझा किया है। यह विमान पोर्टलैंड, ओरेगॉन से ओन्टारियो, कैलिफोर्निया के लिए उड़ान भर रहा था। विमान की एक खिड़की टूटने के बाद केबिन का दबाव कम हो गया। इससे आक्सीजन मास्क यात्रियों के पास नीचे गिरने लगे। विमान में हड़कंप मचते ही पायलट ने पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। यह घटना शुक्रवार शाम की है।
यह घटना अलास्का की उड़ान 1282, के बोइंग 737-9 मैक्स पर हुई। ऑनलाइन उपलब्ध एफएए रिकॉर्ड के अनुसार, उड़ान से ठीक दो महीने पहले नवंबर 2023 में संघीय विमानन प्राधिकरण (एफएए) द्वारा इसे प्रमाणित किया गया था। विमान में सवार यात्रियों के अनुसार उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना और देखा कि विमान की एक खिड़की उखड़कर नीचे गिर गई है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस दौरान विमान 16,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। इस विमान में 6 क्रू मेंबरों समेत कुल 180 यात्री सवार थे। खिड़की उखड़ने से विमान की दीवार में एक बड़ा नजर आने लगा। इससे यात्रियों की घबराहट बढ़ गई।
ये भी पढ़े: Ayodhya Ram Mandir: तीन तलाक पीड़ित महिलाएं बना रही रामलाला के वस्त्र, बरेली में तैयार हो रही पोशाक
कथित तौर पर खिड़की के पास बैठे एक बच्चे को सक्शन ने खींच लिया और उसकी शर्ट फट गई। कुछ यात्रियों के फोन भी खो गए, जो विमान से बाहर खिड़की से नीचे गिर गए। खिड़की के बगल की सीट भी डीकंप्रेसन के कारण उड़ गई। मगर अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर घटना को स्वीकार किया और कहा कि वे उपलब्ध होने पर अधिक जानकारी प्रदान करेंगे।

